
हिमाचल प्रदेश में गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PM Matra Vandana Yojana) को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं में कुपोषण की समस्या के समाधान को प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की गई है।
इस योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को पहले बच्चे के जन्म पर मातृत्व सुविधा प्रदान की जा रही है। साथ ही तीन किश्तों में 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, ताकि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हों। अधिसूचना में कहा गया है कि केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, निजी क्षेत्र की इकाइयों या इसी प्रकार की अन्य योजनाओं का लाभ लेने वाली महिलाएं इसके लिए पात्र नहीं है। इसके अलावा बाकि सभी महिलाएं इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन कर सकती हैं।
कैसे कर सकतें हैं आवेदन?
– गर्भावस्था सहायता योजना में आवेदन करने वाली गर्भवती महिला की उम्र 19 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा। इस होम पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा।
– लॉगिन करने के बाद पूछी गई सभी जानकारी जैसे ईमेल आईडी, पासवर्ड, कैप्चा कोड को भरना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।
– लॉगिन करने के बाद आपके सामने ऑनलाइन आवेदन के लिए पेज खुलेगा।
– अब फॉर्म पर अपना नाम सहित सभी विवरण को भरें और समिट करें।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
– राशन कार्ड
– बिजली का बिल
– बैंक खाते की सभी डिटेल्स (अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड)










