
दुती चंद जो कि आज भारत के स्टार फर्राटा के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने 18 वे एशियाई खेल में महिला की 100 मीटर दौड़ का रजत पदक जीता है। देखा जाए तो यह देश का इन खेलों में 20 साल में पहला पदक माना गया है। दुती चंद सातवें नंबर की लाइन में दौड़ रही थी और उन्होंने इस दौड़ को 11.32 सेकंड के समय में पूरा किय। हालांकि पहले से राष्ट्रीय रिकॉर्ड 11. 29 सेकंड से थोड़ा सा कम है।
इस खेल को जीतने के बाद दुती चंद भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यक्तिगत स्प्रिंट के रूप में पहचाने जाने लगी हैं। हाल फिलहाल अब तो वो राष्ट्रीय 100 मीटर इवेंट की महिला खिलाड़ी के रूप में पहचाने जाने लगी हैं। इसके अलावा यह भारत की ऐसी तीसरी महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की 100 मीटर की इन्वेंट को क्वालीफाई करते हुए एक अलग मुकाम हासिल किया है। इसके अलावा उन्होंने इटली में जुलाई 2019 में संपन्न वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में एक अलग इतिहास रचते हुए भारत का नाम रोशन किया है।
दुती वर्ल्ड यूनिवर्सियाड के ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में भी गोल्ड जीत कर दूसरी भारतीय महिला बनी हैं।
राष्ट्रपति ने दी बधाई
दुती को बधाई देते हुए रामनाथ कोविंद खेल मंत्री किरन रिजिजू ने उनके हौसले की तारीफ़ की। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी अपने हैंडल से जो की रेस की वीडियो की थी। दुती ने राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया और जवाब में लिखा कि “मैं ओलंपिक में भी अच्छा प्रदर्शन करूंगी और गोल्ड मेडल जीतने का पूरा प्रयास करूंगी”।










