Home #Trending Women In News महिलाओं के रोजगार में निवेश से बनेगी मजबूत और समावेशी अर्थव्यवस्था: WEF

महिलाओं के रोजगार में निवेश से बनेगी मजबूत और समावेशी अर्थव्यवस्था: WEF

WEF की एब्रु ओज़देमिर का कहना है कि महिलाओं और खासकर STEM सेक्टर में निवेश भविष्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना सकता है

महिलाओं के रोजगार में निवेश क्यों है मजबूत अर्थव्यवस्था की कुंजी: WEF
Ebru Ozdemir : photo courtesy / kweep.org

लिमाक होल्डिंग की चेयरपर्सन और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की एब्रु ओज़देमिर के, महिला सशक्तिकरण से जुड़े, कुछ शब्द आज कई अख़बारों की ख़बर बन गए हैं। जो मैं आपके साथ अपने इस ब्लॉग मैं शेयर कर रही हूँ।

एब्रु ओज़देमिर ने कहा कि मजबूत, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार अर्थव्यवस्था बनाने का सबसे प्रभावी तरीका है, महिलाओं के रोजगार में निवेश करना।

उन्होंने कहा कि STEM क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाए बिना टिकाऊ अर्थव्यवस्था संभव नहीं है। इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में महिलाओं को आगे लाना विकास और मजबूती के लिए सबसे अहम निवेश है।

अपने लेख में ओज़देमिर ने कहा कि महिलाओं में निवेश को सामाजिक खर्च नहीं, बल्कि सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला आर्थिक निवेश माना जाना चाहिए। महिला इंजीनियरों की स्किल्स में निवेश से वैश्विक स्तर की बड़ी समस्याओं का समाधान संभव है।

इस बीच, WEF की 56वीं वार्षिक बैठक 19–23 जनवरी 2026 को डावोस में होगी, जहां 130 से अधिक देशों के करीब 3,000 नेता वैश्विक चुनौतियों पर संवाद और सहयोग पर चर्चा करेंगे।

Previous articlePCOS vs PCOD: महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन, लक्षण व इलाज
Next articleसोलो ट्रवल: युवाओं में बढ़ रहा है अकेले सफर करने का क्रेज
Editor-in-Chief and Founder of CityWomenMagazine.in