
अंजना कुथियाला ने किया साॅल क्वीन का आयोजन
अंजना कुथिआला ने अम्बेसडर, नई दिल्ली- आईएचसीएल में एक कलात्मक शाम ‘साॅल क्वीन’ का आयोजन किया। सोल क्वीन की अवधारणा उन महिलाओं के लिए एक मंच प्रस्तुत करती है, जिन्होंने समय और अनुभाव के साथ अपने आप को निखारा है। कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न युगों की सात रानियों-नूर जहां, जोधा बाई, मीरा बाई, महारानी गायत्री देवी, अनारकली के आधार पर बाॅलीवुड साॅल क्वीन और वुमेन ऑफ़ टुडे 2019 के साथ सात सेगमेन्ट्स में किया गया।
कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले मेहमानों में अमित तलवार, रजनीश कुथिआला, निपुण कुथिआला, रितिका राजपूत, प्रतिभा प्रहलाद, वैंडी मेहरा, रिचा गोस्वामी, शीरप्पा पारसरामपुरिया, अक्षथ पारसरामपुरिया, मीता अरोड़ा, लिज़ा नरूला, अमनप्रीत वाही और रिंकु श्राॅफ, मीनू गुप्ता और मनमीत सिंह, सलमा सुलतान, सोनिया संजय कपूर आदि शामिल थे।
आध्यात्मिकता, फैशन शो, मनोरंजन का यह अनूठा अनुभव अपने आप में शानदार था। सात प्रख्यात फैशन डिज़ाइनरों और तीन ज्वैलरी डिज़ाइनरों ने वर्तमान और अतीत की सोल क्वीन्स को श्रृद्धांजली दी। विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं को अंजना कुथिआल पेंटिंग की ओर से ट्राॅफी दी गई। शाम के बाद एक मनोरंजक सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें पांच युगों की शाही रनियों से प्रेरित फैशन और नृत्य का संयोजन प्रस्तुत किया गया।










