Home #Trending पैरालिंपियन दीपा मलिक OYO बोर्ड में डिरेक्टर बनीं

पैरालिंपियन दीपा मलिक OYO बोर्ड में डिरेक्टर बनीं

पैरालिंपियन दीपा मलिक को OYO के बोर्ड में एक इंडिपेंडेंट डिरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है, कंपनी ने बुधवार को इस बात घोषणा की। दीपा मलिक OYO के बोर्ड में शामिल हो गईं हैं, जिसमें रितेश अग्रवाल अध्यक्ष हैं और इनके अलावा तीन और इंडिपेंडेंट डिरेक्टरों के नाम शामिल हैं। दीपा मलिक वर्तमान में भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की अध्यक्ष हैं।

दीपा मलिक ने अपने ट्विटर पर इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा, “@oyorooms के बोर्ड में शामिल होने पर मुझे गर्व है, जिसने एसएमबी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है और मजबूत पर्यावरण, सामाजिक और शासन एजेंडा के साथ कार्यबल विविधता के लिए उच्च मानक रखता है। मैं OYO के साथ काम करने के लिए खुश हूं।”

कंपनी के एक बयान में कहा गया है, ओरावेल स्टेस लिमिटेड (OYO) ने कंपनी के निदेशक मंडल में एक इंडिपेंडेंट डिरेक्टर के रूप में 2016 पैरालंपिक खेलों में रजत पदक विजेता भारतीय एथलीट दीपा मलिक को नियुक्त किया है।

OYO के संस्थापक, अध्यक्ष और समूह के सीईओ रितेश अग्रवाल ने इस बयान में कहा कि कंपनी पिछले कुछ वर्षों में अपने बोर्ड को और अधिक समावेशी बनाने पर काम कर रही है। “मैंने अपनी यात्रा के दौरान सीखा है कि अलग और विविध बोर्ड होना सोच को विकसित करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। मलिक का अनुभव और यात्रा और रोमांच के लिए उनका जुनून आने वाले वर्षों के लिए ओयो के लिए अमूल्य वरदान साबित होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि दीपा मालिक न केवल भारतीयों की एक पूरी पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा हैं, बल्कि प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने की भावना का भी प्रतीक हैं, एक मानसिकता जिसे ओयो जैसी कंपनी को अपनी सोच का एक अभिन्न अंग बनाना है।

Previous articleहिमाचल प्रदेश पर्यटन डेस्टिनेशन वेडिंग्स को देगा बढ़ावा
Next articleIlaiyaraaja’s musical ‘Music School’ is set to roll with a muhurat puja  
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.