Home #Trending Women In News इन 3 वजहों से फिर सुर्खियों में आई कंगना रनौत

इन 3 वजहों से फिर सुर्खियों में आई कंगना रनौत

अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा बयानों को लेकर सुर्खियों बटोरने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत इस बार एक नहीं बल्कि 3 कारणों से न्यूज में छाई हुई हैं। कंगना रनौत ने एक दिन में ही तीन ऐसे काम किए हैं जिसकी वजह से उनका सुर्खियों में आना लाजिमी है। दरअसल, कंगना रनौत इन दिनों नवाबों के शहर लखनऊ में हैं। लखनऊ पहुंचते ही कंगना रनौत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का वीडियो कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो में एक बड़े कमरे में दोनों आमने-सामने बैठे नजर आ रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग खास मुलाकात काफी शानदार रही. वे काफी ज्यादा सरल और रियल हैं। हमेशा सभी को मोटिवेट करते रहते हैं। इतनी कम उम्र में इस तरह के प्यारे लीडर को पाना देश की जनता के लिए सौभाग्य की बात है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

साड़ी से बंटोरी सुर्खियां
योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान कंगना ने जो साड़ी पहनी थी वो भी लाइमलाइट में रहीं। इस दौरान कंगना ने मणिपुर की हैंडमेड साड़ी को कैरी किया था। सिंपल सी साड़ी को कंगना ने व्हाइट ब्लाउज और स्टोनवर्क इयरिंग्स के साथ कैरी किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

लुक में ट्रेडिशनल टच देने के लिए कंगना ने लाल कलर की बिंदी लगाई थी। साड़ी को हाईलाइट करने के लिए कंगना ने न्यूड मेकअप को लाइट शेड लिप कलर के साथ कंप्लीट किया था।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

इससे पहले कंगना ने जयललिता के साथ एक तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इस तस्वीर में कंगना और जयललिता को गले मिलते हुए देखा जा सकता है। कंगना के पोस्ट के मुताबि क उनके फैन ने उन्हें तोहफे में ये फोटो दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Thalaivii (@kanganaranaut)

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ आई थी। ये फिल्म जयललिता की जिंदगी पर आधारित थी, जिसमें कंगना ने जयललिता का रोल निभाया था।

प्रेजेंट की बात करें तो कंगना रनौत इन दिनों फिल्म तेजस की शूटिंग में बिजी हैं।

Previous articleJyoti Saxena : Gandhiji’s ideals and philosophies will continue to enlighten the World forever
Next articleअविका गौर के सॉफ़्ट कलर्स आउटफ़िट्स को बनाएं वॉर्डरोब का हिस्सा