
फैमिनाइन मिसएंड मिसेज-2021 के फिनाले राउंड में चित्राक्षी मिस फैमिनाइन व किरण चौधरी मिसेजफैमिनाइन चुनी गई हैं। होटल सफारी में अनबिटेबल ग्रुप व प्रियंका’ज बुटीक के सौजन्य में आयोजित इस फैशन शो की विनर और रनरअप को कैश प्राइज,स्मृति चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया गया। बॉलीवुड एक्टर विकास सक्सेना ने विजेताओं का सम्मान किया।
शो के संयोजक विकास सक्सेना ने बताया कि मिस फैमिनाइनमें रनरअप अंकिता शर्मा तथा कशिश शर्मा तृतीय रही। फैशन डिजाइनर प्रियंकाअग्रवाल ने बतायाकि मिसेज फैमिनाइन लता घीया तथा रामेश्वरी चौधरी रनरअप रही।
फिनाले के अतिथि देवाशंटेलीफिल्मस के डायरेक्टर भरत कुमार मिश्रा ने दोनों वर्गों की विजेताओं को कैश प्राइज,बिजनसमैन प्रमोद गोयल व व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन गोयल ने क्राउंन व सैस पहनाकर,आयुष डेंटल हॉस्पीटल के डॉ. राकेश चौधरी ने स्मृति चिन्ह व एलबीसी रेस्टोरेंट के नरेंद्रपारीक ने प्रश्स्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
फिनाले राउंड में बतौर जजेज बॉलीवुड एक्टर विकास सक्सेना, मिसेज इंडिया वर्षा मितल वफैशन डिजाइनर दिव्या शर्मा ने विजेताओं का चयन किया। इससे पहले चयनित प्रतिभागियों का पांच दिन तक ग्रूमिंग सैशन हुआ जिसमेंसहायक कोरियोग्राफर करण आनंद व नवीन आलोरिया ने मॉडल्स को कैटवॉक की बारीकियां सिखाईं।कार्यक्रम का संचालन आयुष ने किया। विनर व रनरअप को देवांश टेलीफिल्मसके अपकमिंग मूवीज, सीरियल्स व एड शूट मेंमौका मिलेगा।










