Home #Trending Rare Pics : कभी फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट का हब था अफगानिस्तान

Rare Pics : कभी फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट का हब था अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के तालिबान पर कब्जे के बाद पूरी दुनिया की निगाहें वहां पर टिक गई हैं। अफगानिस्तान के हालातों और वहां की महिलाओं की स्थिति पर दुनियाभर के नेता चिंता जाहिर कर चुके हैं। बुरे दौर से गुजर रहे अफगानिस्तान पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी एक्टिव हो गए हैं और आज से लगभग 50 साल पहले अफगानिस्तान कैसा था इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं।

वायरल हो रही इन तस्वीरों में अफगानिस्तान की महिलाएं काफी फैशनेबल नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि 70 के दशक में अफगानिस्तान फैशन और ट्रेंड का हब रहा होगा।

आज जिस अफगानिस्तान में महिलाएं पर्दे में रहने के लिए मजबूर हैं 70 के दशक में वहां महिलाएं पेंसिल स्कर्ट, टी-शर्ट के साथ आराम से सड़कों पर घूमती थीं। उन्हें मूवी थिएटेर, यूनिवर्सिटी कैंपस, स्कूल और पब्लिक प्लेस में घूमने की आजादी थी।

देखिए अफगानिस्तान की कुछ अनदेखी तस्वीरें…

 

Previous articleमलाइका अरोड़ा पीती हैं ‘एंटी एजिंग ब्लैक वाटर’
Next articleअब महिलाएं भी दे सकेंगी NDA एग्जाम