Home #Trending लता मंगेशकर को बर्थडे पर खास तोहफा देंगे विशाल भारद्वाज और गुलजार

लता मंगेशकर को बर्थडे पर खास तोहफा देंगे विशाल भारद्वाज और गुलजार

लता मंगेशकर को बर्थडे पर विशेष तोहफा विशाल भारद्वाज और गुलजार
Photo : Social Media

स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के चाहने वालो के लिए ये खबर किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। उनके जन्मदिन यानि 28 सितम्बर को मशहूर फिल्मकार विशाल भारद्वाज और दिग्गज गीतकार गुलजार ने उन्हें बेहद खास तोहफा देने वाले हैं।
ये बात तो हम सभी जानते हैं कि लता मंगेशकर जी ने एक लम्बे समय से कोई गाना नहीं गया है। लंबे समय से अपनी खूबसूरत आवाज से लाखों दिलों में राज करने वाली लता मंगेशकर की आवाज के दीवाने आज भी दुनियाभर में भी मौजूद हैं। ऐसे में उनके गाये गाने को लेकर आई ये खबर उनके फैंस के लिए बड़ी खबर है।

इस 28 सितंबर को लता मंगेशकर जी का 92वां जन्मदिन हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार विशाल भारद्वाज और गुलजार लता मंगेशकर के 92वें जन्मदिन पर उनका कभी न रिलीज हो पाने वाला गाना रिलीज करने वाले हैं।

दरअसल साल 1996 में विशाल भारद्वाज और गुलजार ने फिल्म माचिस के लिए एक साथ काम किया था। इस फिल्म के लिए लता मंगेशकर ने एक गाना ‘ठीक नहीं लगता’ गाया था। लेकिन फिल्म के रिलीज न होने की वजह यह गाना भी कभी रिलीज नहीं हो पाया। अब विशाल भारद्वाज और गुलजार इस गाने को रिलीज करने का फैसला किया गया।

Previous articleदिव्यांका त्रिपाठी बनीं ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 11 की रनरअप
Next articleवक्त के साथ भर जाएगा सिद्धार्थ शुक्ला का जख्म, शहनाज गिल ‘हौसला रख’