Home #Trending Viral-News योग के लिए प्रेरणा की तलाश है ? 

योग के लिए प्रेरणा की तलाश है ? 

बॉलीवुड एक्ट्रेस एंड मॉडल हिना पांचाल के ये फोटो आपको स्वस्थ रहने लेने के लिए प्रेरित करेंगे। अध्यात्म और योगशास्त्र के अनुसार  योग आठ साल की उम्र से शुरू किया जा सकता है और अपनी सुविधा अनुसार किसी भी उम्र तक कर सकते हैं।

योग एक ऐसा अभ्यास है जो मन और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। शास्त्र के मुताबिक सुबह से 4 से 6 बजे के बीच योग करना ज्यादा अच्छा माना जाता है। इस समय वातारण शांत और शुद्ध होता है। योग खाली पेट करना चाहिए, इसलिए इसे सुबह करने की सलाह भी दी गयी है।

हम सभी जानते हैं कि योग की विद्या एक स्वथ जीवन जीने के लिए कितनी ज़रूरी है। कुछ मिनट में रोज़ योग करने से आपका शरीर किस तरह से फिट और हेल्दी बन जाता है।

11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव के अनुसार योग का जश्न मनाने के लिए योग दिन यानि योगा डे की घोषणा की।

क्या आम क्या ख़ास आज हर कोई योग की शक्ति को पहचानता है। योग के लिए अपना प्यार दिखाते हुए और लोगो को फिट और हेल्थी रहने के लिए प्रेरणा देने के लिए हिना पांचाल ने पोस्ट की ये फोटो।

Previous articleविश्व संगीत दिवस पर ‘रूह-ए-ग़ज़ल’ में आदर्श शायरों को समर्पित कलाम
Next articleस्पेशल ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए बिट्स पिलानी में आयोजित स्पेशल ओलंपिक भारत का प्रीपेरेटरी कैंप