Home #Trending Viral-News दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला

रुमेसा गेलगी दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला तुर्की से हैं। जिनकी उम्र सिर्फ 24 साल है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार उनकी लंबाई 215.16 सेंटीमीटर (7 फीट, 0.7 इंच) है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एक जारी किये गए बयान में कहा कि रुमेसा गेलगी की अभूतपूर्व ऊंचाई वीवर सिंड्रोम नामक एक दुर्लभ स्थिति के कारण है। जिसकी वजह से किसी इंसान का कद बहुत ऊँचा होता है।

दुनिया की सबसे लंबी यंग महिला किशोरी के रूप में रुमेसा गेलगी को 18 साल की उम्र में 2014 को सबसे पहले वर्ल्ड रिकॉर्ड् मिला।

गेल्गी की असाधारण ऊंचाई वीवर सिंड्रोम के कारण है, इस लम्बाई की वजह से बचपन में उनको तंग भी किया गया। लेकिन उसे अपने परिवार से बहुत समर्थन मिला है। वह देश में वीवर सिंड्रोम के साथ जन्म लेने वाली पहली महिला है। साथ ही वह स्कोलियोसिस जैसी कुछ गंभीर बीमारियों के साथ पैदा हुई।अपनी स्थिति के कारण, गेल्गी आमतौर पर व्हीलचेयर में घूमती हैं और कुछ समय के लिए वॉकर का उपयोग करने में सक्षम है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने गेल्गी की ऊंचाई को हाल ही में मापा और उनका एक वीडिओ भी बनाया जो काफी वायरल हो रहा है, जिसे 3.8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। “अलग होना इतना बुरा नहीं है। यह आपको उन चीजों को हासिल करने में मदद कर सकता है जिनकी आपने पहले कभी कल्पना भी नहीं की थी,” वीडियो का कैप्शन कहता है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसे एक दुर्लभ घटना बताया है, उनके अनुसार यह एक अजीब संयोग है कि दुनिया का सबसे लंबा जीवित आदमी भी तुर्की से है।इंसान की लम्बाई के मामले में सबसे लंबे जीवित पुरुष और महिला रिकॉर्ड धारक दोनों तुर्की से संबंधित हैं। पिछली बार ऐसी घटना 2009 में हुई थी, जब चीन के दो लोगों, बाओ ज़िशुन (236.1 सेंटीमीटर) और याओ डेफेन (233.3 सेंटीमीटर) ने क्रमशः सबसे लंबे जीवित पुरुष और महिला का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

https://twitter.com/GWR/status/1449671778368778241

 

Previous articleविधि झा : हर महिला में कोई न कोई गुण जरूर होता है
Next article7 बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो हॉलीवुड फिल्‍मों में भी रही हिट
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.