तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ (Rashmi Rocket) का टीजर जारी किया है। ट्विटर पर ‘रश्मि रॉकेट’ का टीजर शेयर करते हुए तापसी पन्नू ने कैप्शन में लिखा, ‘रश्मि रॉकेट’ की स्पीड से आ रही हूं आज शाम 6:30 बजे। गेट-सेट तो हो गया है, अब बस गो होना बाकी है।’ जानकारी के लिए बता दें कि तापसी की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। इस फिल्म में तापसी एक एथलिट की भूमिका में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि तापसी रनिंग के लिए फिल्ड पर हैं और लोग उन्हें चीयर कर रहे हैं।
On your marks aur get set toh ho chuka hai , ab bas go hona baaki hai. Rashmi, rocket ki speed se aa rahi hai aaj 6:30 baje!⁰#TrailerOutToday on #Zee5 pic.twitter.com/UmzzODD1jN
— taapsee pannu (@taapsee) September 23, 2021
इससे पहले तापसी ने फिल्म का एक पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। फिल्म रश्मि रॉकेट के पोस्टर को शेयर करते हुए तापसी पन्नू ने लिखा था, “ये चुनौतियों भरी रेस शुरू हो चुकी है और अब रावण दहन पे ही आकर रुकेगी। बहुत कुछ नष्ट करना है रश्मि को इस साल। आप भी रश्मि के साथ इस ट्रैक में शामिल हो जाइए। इसमें आपको उसकी जरूरत पड़ेगी।” तापसी के पोस्ट के मुताबिक ये फिल्म इसी साल दशहरे यानि की 15 अक्टूबर, 2021 को रिलीज होगी।
View this post on Instagram
बात अगर फिल्म की करें तो ‘रश्मि रॉकेट’ कहानी एक गुजराती लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में तापसी ने रश्मि का किरदार निभाया है। रश्मि की रनिंग स्पीड को देखकर गांव के लोग उसे प्यार से ‘रॉकेट’ बुलाते हैं। अब एक गांव की गोरी से रनर तक का सफर रश्मि कैसे तय करती है इसके लिए आपको 15 अक्टूबर तक का इंतजार करना होगा। इस फिल्म की कहानी अनिरुद्ध गुहा ने लिखी है, जबकि आकाश खुराना ने फिल्म का निर्देशन किया है।










