Home #Trending क्यों ट्विंकल को देख हुई, अक्षय की हंसी गायब

क्यों ट्विंकल को देख हुई, अक्षय की हंसी गायब

बॉलीवुड के शादीशुदा जोड़ियों वाले स्टार्स से टिप्स लेने की बात हो, तो अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का नाम बेशक टॉप की जोड़ियों में शुमार रहेगा। लेकिन बॉलीवुड की इस सक्सेसफुल शादीशुदा जोड़ी के भी कुछ राज निकल कर बाहर आ गए हैं, और यह काम किसी और का नहीं बल्कि राजफार्श करने वाली खुद ट्विंकल खन्ना है। जिन्होंने अपनी मैरिज डायरी में वो सब दर्ज किया है जो हर एक स्टार के फैन्स जानना चाहते हैं। इसीलिए इनकी मैरिज डायरी से जो सीक्रेट्स बाहर निकल कर आए हैं, उन्हें सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी और अक्षय की कुछ अनसीन पिक्चर्स शेयर की, और कैप्शन में लिखा, “ज्यादातर मैरिड कपल की शुरुआत ऐसी ही मुस्कुराहट के साथ होती है। लेकिन धीरे-धीरे यह स्माइल गायब हो जाती है।”

 

सभी जानते है की ट्विंकल खन्ना एक बेहतरीन राइटर है, और जब उन्होंने अपनी मैरिज डायरी के कुछ पन्ने अपने सोशल मीडिया के जरिए लोगों के सामने रखे तो सबको बड़ा अच्छा लगा। लेकिन साथ ही उनकी लिखी बातों का मतलब निकालने में लोगों के पसीने छूट गए।

इसको सभी ने अपने अपने अंदाज में समझा और रिएक्शन देना शुरू कर दिया और देखते ही देखते उनकी पिक्चर और कैप्शन सुर्खियों में आ गई। पिक्चर्स में दोनों लंदन के एक कैफे में बैठे कॉफी पी रहे हैं। ट्विंकल और अक्षय अपनी दोस्ती को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंधे थे, और आज भी उनकी दोस्ती और शादी की लोग मिसाल देते हैं। हर शादी में हस्बैंड और वाइफ के बीच होने वाली मस्तियां और तकरार की झलक ट्विंकल की शेयर की गई पिक्चर्स में साफ दिखाई देती है। दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली पिक शेयर करते रहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

जंहा शादी के बाद ट्विंकल ने फिल्म इंडस्ट्री को बाय-बाय कह दिया और पूरी तरह राइटिंग के प्रोफेशन में चली गई, वही हमारे खिलाड़ी कुमार आज भी एक के बाद एक हिट फिल्में बनाकर अपने फैन्स का मनोरंजन किए जा रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी इस साल दीवाली 2021 में रिलीज के लिए तैयार है।

Previous articleपीवी सिंधु – कामयाबी को आदत बनाने वाली शाइनी स्टार
Next articleHappy Birthday Deepa Malik : कांस्य पदक जीतने वाली पहली महिला पैरा एथलीट