Home #Trending आर्यन खान ड्रग मामले पर ट्विंकल खन्ना ने लिखा नोट

आर्यन खान ड्रग मामले पर ट्विंकल खन्ना ने लिखा नोट

बोली चल रहा है देसी 'स्क्विड गेम' : आर्यन खान को जान भूझकर जेल में सड़ाया जा रहा है

ट्विंकल खन्ना बोली चल रहा है देसी 'स्क्विड गेम' : आर्यन खान को जान भूझकर जेल में सड़ाया जा रहा है
twinkle-khanna

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अभी तक जमानत नहीं मिली है। मीडिया में चल रही ख़बरों में बताया जा रहा है कि NCB ने इस केस में आर्यन के कुछ व्हाट्सएप चैट के साथ एक अपकमिंग एक्ट्रेस अनन्या पांडे के जुड़े होने है हाथ है। इस बीच आर्यन की गिरफ्तारी को लेकर हाल ही में ट्विंकल खन्ना का एक पोस्ट जबरदस्त सुर्खियों में आ रहा है। जिसमें उन्होंने इस केस की तुलना एक कोरियन ड्रामा सीरीज से कर डाली है।

ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस की तुलना नेटफ्लिक्स की हिट कोरियन ड्रामा सीरीज ‘स्कविड गेम से की है। उन्होंने पोस्ट पर एक टाइटल ‘देसी स्कविड गेम शुरू होने दो’ में उस मार्बल गेम के बारे में बात की जिसमें हर एक प्लेयर को 10-10 मार्बल दिए गए थे। इस केस पर मजाकिया अंदाज में पोस्ट करते हुए ट्विंकल ने सबूत ना मिलने पर भी आर्यन खान को जेल में रखने की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की है।

खिलाडी अक्षय कुमार की राइटर पत्नी ट्विंकल खन्ना का मानना है कि शाहरुख़ खान को अपनी कामयाबी का खामियाजा भुगतना पद रहा है। और उनके बेटे आर्यन खान को जान भूझकर जेल में सड़ाया जा रहा है। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ‘हर एक प्लेयर को 10 मार्बल दिए जाते हैं और हर एक को गेम खेलते हुए अपने सामने वाले अपोनेंट से उनकी मार्बल भी छीननी होती हैं। आर्यन खान के केस वाले एपिसोड में एक मजबूत खिलाड़ी को जबरदस्ती मार्बल खोने पर मजबूर कर दिया गया है। ट्विंकल के अनुसार आर्यन के भी मार्बल छीन लिए गए हैं ताकि वो हार जाये।

https://www.instagram.com/p/CU9nAzIoPqH/

 

Previous articleRani turns ‘Fashion Queen of Fursatgunj’ in YRF’s Bunty Aur Babli 2
Next articlePad Woman : यूपी की टीचर वंदना सिंह हैं ‘पैड वुमन’ के नाम से मशहूर