Home #Trending Tv Ka Tashan पूजा बनर्जी : कुमकुम भाग्य की टीम ने मेरी जरूरतों और आराम...

पूजा बनर्जी : कुमकुम भाग्य की टीम ने मेरी जरूरतों और आराम का पूरा ख्याल रखा

कुमकुम भाग्य की पूजा बनर्जी ने बताया कि वो और उनके पति संदीप पैंरेंटिंग और बच्चों के बारे में किताबें पढ़ रहे हैं क्योंकि आगामी मार्च में उनके घर आने वाला है नन्हा मेहमान!

ज़ी टीवी का पॉपुलर फिक्शन शो ‘कुमकुम भाग्य‘ अपनी रोमांचक कहानी और अभि (शबीर अहलुवालिया), प्रज्ञा (सृति झा), रिया (पूजा बनर्जी), आलिया (रेहना पंडित), तनु (लीना जुमानी), रणबीर (कृष्णा कौल) और प्राची (मुग्धा चापेकर) जैसे अपने-से लगने वाले किरदारों के विश्वसनीय चित्रण के चलते दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। इन दिनों जहां सभी एक्टर्स अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सारा समय काम कर रहे हैं, वहीं पूजा बनर्जी एक गुड न्यूज़ लेकर आई हैं।

पूजा बनर्जी यानी कि कुमकुम भाग्य की रिया ने पहली बार अपनी प्रेग्नेंसी की खबर बताई है, जिसे सुनकर सभी बेहद खुश हैं। दरअसल, यह एक्ट्रेस 6 महीने से प्रेग्नेंट हैं और लगातार इस शो की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें जब तक अच्छा लगेगा वो तब तक शूटिंग करती रहेंगी। असल में उन्हें कुमकुम भाग्य के सेट पर ही अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला और तब से ही उनकी टीम उनका बहुत ख्याल रख रही है और उन्हें घर जैसा महसूस करा रही है।

अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए पूजा बनर्जी ने कहा, “संदीप और मैं अपनी प्रेग्ंनेंसी की घोषणा करते हुए बेहद रोमांचित और खुश हैं। सच बताऊं तो पिछले कुछ सालों से हम अपनी फैमिली शुरू करना चाहते थे, हालांकि हमने इसके लिए कोई समय तय नहीं किया था। हमने हमेशा यही सोचा कि जो भी होना होगा, हो जाएगा, और मुझे लगता है कि पैरेंट्स बनने का यह सबसे सही समय है। हम बहुत खुश हैं और सारी चीजें सही दिशा में जा रही हैं। हम बेबी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं और हमने प्रेग्नेंसी, बेबीज़ और पैरेंटिंग के बारे में किताबें पढ़नी भी शुरू कर दी हैं। हम दोनों एक बेटी चाहते हैं, लेकिन लड़का या लड़की, जो भी होगा, हमें खुशी ही होगी। मुझे यकीन है कि जो भी आएगा या आएगी, उसे बहुत लाड़-दुलार मिलेगा।”

अपनी प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों के बारे में बताते हुए पूजा बनर्जी ने कहा, “कुमकुम भाग्य मेरे लिए एक आशीर्वाद की तरह रहा है। मैंने कोविड-19 की पहली वेव के बाद इस शो को जॉइन किया था और तब से ही इस शो में काम करना बड़ा खुशनुमा अनुभव रहा है। एक दिन मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा था और इसलिए मैंने ब्लड टेस्ट कराया। शूटिंग के दौरान करीब 4 बजे मुझे रिपोर्ट मिली कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मैंने तुरंत संदीप को फोन किया और उनसे कहा कि मुझे लेने आ जाएं। उन्हें लगा कि मुझे अच्छा नहीं लग रहा है, लेकिन मैं उन्हें फोन पर यह खबर नहीं देना चाहती थी। जब मैंने उन्हें यह खबर बताई तो वो खुशी के मारे उछल पड़े और डांस करने लगे। तब से ही मुझे उनका, हमारे परिवारों का और कुमकुम भाग्य की पूरी टीम का बहुत सपोर्ट मिल रहा है।”

पूजा बनर्जी आगे बताती हैं, “शुरुआत में मुझे थकान और सुबह के समय सुस्ती महसूस होती थी, जिससे मुझे थोड़ी मुश्किल होती थी। दरअसल, विकल्प के तौर पर मैं मेकर्स के पास भी गई कि यदि उनके लिए मुश्किल हो रही हो तो मुझे जाने दें। हालांकि उन्होंने मुझसे कहा कि वो मुझे शो में जारी रखना चाहते हैं। वो मेरी जरूरतों और मेरे आराम का पूरा ख्याल रख रहे हैं। काश, सभी ऐसा करें! जो कामकाजी महिलाएं अपना परिवार शुरू करना चाहती हैं, उन्हें बढ़ावा दिया जाना चाहिए। भविष्य में क्या होगा, यह तो तय होना अभी बाकी है, लेकिन अभी काफी वक्त है और मैं जब तक कुमकुम भाग्य की शूटिंग कर सकती हूं, तब तक इसे जारी रखूंगी।”

जहां पूजा बनर्जी ने हमें इस साल की सबसे बड़ी खबर सुनाई है, वहीं उनका ऑनस्क्रीन किरदार रिया भी रणबीर और प्राची को अलग करने के लिए कुछ नई योजनाएं बना रहा है। लेकिन क्या वो इसमें कामयाब होंगी?

Previous articleजानिए मार्केट में बिकने वाले टॉप-4 Vitamin-C Serum के बारे में
Next articleहल्दी वाला पानी है ऑल हेल्थ प्रॉब्लम का सॉल्यूशन, जानें फायदे
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.