Home #Trending Tv Ka Tashan ‘कुमकुम भाग्य’ की लीना जुमानी ने बताया स्टॉक मार्केट में काम करने...

‘कुमकुम भाग्य’ की लीना जुमानी ने बताया स्टॉक मार्केट में काम करने से लेकर एक एक्टर बनने का सफर

ज़ी टीवी का पॉपुलर फिक्शन शो ‘कुमकुम भाग्य’ अपनी रोमांचक कहानी के साथ-साथ अभि (शबीर अहलुवालिया), प्रज्ञा (सृति झा), रिया (पूजा बनर्जी), आलिया (रेहना पंडित), तनु (लीना जुमानी), रणबीर (कृष्णा कौल) और प्राची (मुग्धा चापेकर) जैसे अपने-से लगने वाले किरदारों के बेहतरीन काम के चलते दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। लीना जुमानी शुरुआत से ही सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक रही हैं और तनु का उनका किरदार काफी मशहूर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये एक्ट्रेस इत्तेफाक से हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में आई थीं? असल में इस एक्ट्रेस ने एक्टिंग में आने से पहले एक बिल्कुल अनोखा करियर चुना था, लेकिन बालाजी टेलीफिल्म्स से मिले एक कॉल ने उनकी जिंदगी बदलकर रख दी।

जहां लीना जुमानी ने बतौर एक टीनेजर गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में काम किया था, वहीं उन्होंने अपने ग्रेजुएशन के बाद अपनी फैमिली को सपोर्ट करने के लिए स्टॉक मार्केट में काम करना शुरू कर दिया था। हिंदी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में उनका कोई कनेक्शन नहीं था और इसलिए उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने के बारे में नहीं सोचा था। हालांकि इस एक्ट्रेस के करियर ने उस वक्त एक बड़ा मोड़ लिया, जब उन्हें बालाजी टेलीफिल्म्स का एक शो ऑफर किया गया।

अपने सफर के बारे में बताते हुए लीना जुमानी ने कहा, ‘‘मैं उस वक्त सिर्फ 16 साल की थी, जब मुझे गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला था। मैं बहुत कम उम्र में हर तरह से अपने परिवार को सपोर्ट करना चाहती थी। चूंकि एक्टिंग मेरा पैशन था, तो मैंने तुरंत इसे अपना लिया। हालांकि गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में एक छोटे-से सफर के बाद मैंने स्टॉक मार्केट में काम करना शुरू कर दिया था। मैं अपने परिवार का सहारा बनना चाहती थी और मुझे एमसीएक्स में एक अच्छा अवसर मिला, इसलिए मैंने इसे स्वीकार कर लिया। यह बहुत दिलचस्प काम था और मैंने
इसमें अपना बढ़िया प्रदर्शन किया, लेकिन एक्टिंग का मेरा शौक भी जारी था। कुछ साल बाद मैंने ऐसे ही बालाजी टेलिफिल्म्स के एक शो के लिए अपनी तस्वीरें भेज दी थीं, जिसके लिए वो कास्टिंग कर रहे थे। मुझे नहीं लगा था कि मुझे यह रोल मिलेगा, लेकिन भगवान के आशीर्वाद से मुझे चुन लिया गया और मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया गया। यह फैसला मेरी जिंदगी में बड़ा मोड़ लेकर आया। मैं कहना चाहूंगी कि मुझे एक एक्टर के तौर पर काम करना बहुत अच्छा लगता है। मैं यह इसलिए करती हूं क्योंकि मुझे एक्टिंग बहुत पसंद है और मैं इसे काम के तौर पर नहीं देखती हूं।‘‘

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ZEE TV (@zeetv)

जहां लीना जुमानी के इस बेमिसाल सफर ने शायद आपको भी प्रभावित किया हो, वहीं उनका ऑन-स्क्रीन किरदार तनु आपको अपनी सीट से बांधे रखेगा, जो प्रज्ञा से सबकुछ छीन लेने की योजना बना रही हैं। लेकिन क्या वो आलिया की मदद से अभि और प्रज्ञा के बीच दरार पैदा कर पाएगी? या फिर भाग्य के लिखे अनुसार अभि और प्रज्ञा एक दूसरे के करीब आएंगे?

जानने के लिए देखिए ‘कुमकुम भाग्य’, हर सोमवार सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर।

Previous articleGood Parenting Tips : ऐसे बिताएं अपने बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम
Next articleShreya Kulkarni known as Dimple girl in Marathi industry will now be seen in the TVC of Govind Ghee
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.