Home #Trending एरिका फर्नांडिस स्मॉल स्क्रीन का जाना पहचाना चेहरा

एरिका फर्नांडिस स्मॉल स्क्रीन का जाना पहचाना चेहरा

Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi, Erica Fernandes, Shaheer Sheikh
Photo : ERICA JENNIFER FERNANDES/instagram

खूबसूरत टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस आज स्मॉल स्क्रीन का जाना पहचाना चेहरा बन चुका है। बात करें अगर टीवी स्क्रीन की इस बहुरानी के फैशन और स्टाइल की तो एरिका फर्नांडिस का इस मामले में कोई जवाब नहीं है।

वेस्टर्न से इंडियन ड्रेस तक एरिका फर्नांडिस हर लुक में लाजवाब लगती हैं।

फ़र्नेंडेस कर्नाटक राज्य के एक कोंकणी मंगलोरियन कैथोलिक परिवार से हैं। लेकिन उनका जन्म और पालन-पोषण मुंबई के कुर्ला में हुआ था। एरिका फर्नांडिस ने अपनी स्कूली पढ़ाई होली क्रॉस हाई स्कूल, कुर्ला से की और सिस कॉलेज, सायन से अपना प्री-डिग्री कोर्स पूरा किया। उसने सेंट एंड्रयूज कॉलेज, बांद्रा से बीएडग्री में दाखिला लिया था। लेकिन मॉडलिंग में अपना करियर बनाने की वजह से एरिका ने अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ दी।

बात करें अगर एरिका फर्नांडिस के एक्टिंग और मॉडलिंग करिअर की तो 2010 के बाद, एरिका ने फेमिना मिस महाराष्ट्र 2011 जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

इसके बाद 2016 में, एरिका फर्नांडिस ने सोनी टीवी के कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में से अपनी टेलीविजन करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने डॉ सोनाक्षी बोस के किरदार में शहीर शेख के साथ नज़र आई।

इसके बाद 2018 में एरिका फर्नांडिस को स्टार प्लस के शो कसौटी ज़िन्दगी में प्रेरणा शर्मा का किरदार निभाने का मौका मिला।

अब सुनने में आ रहा है की एरिका फर्नांडिस ने शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी छोड़ दिया है। जिसकी खबर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट लिख कर की।

 

Previous articleBring in the festivity with RANGRITI’S contemporary collection
Next articleशिवानी मीना पहली महिला उत्खनन इंजीनियर