Home #Trending तब्बू और अजी फजल के बीच कुछ ‘खुफिया’ है

तब्बू और अजी फजल के बीच कुछ ‘खुफिया’ है

Instagram/@tabutiful

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) और अली फजल के बीच कुछ ‘खुफिया’ है। अरे खुफिया का मतलब कुछ ऐसा-वैसा नहीं बल्कि उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम खुफिया है। दरअसल, तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘खुफिया’ फिल्म की टीम वाला तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया और साथ में लिखा, ‘कुछ और नहीं बस थ्रिल की उम्मीद करिए।

अब तब्बू ने थ्रिल की बात लिख दी है तो इस बात का अंदाजा लगाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है कि फिल्म कितनी एक्साइटेड होगी। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज डायरेक्ट करेंगे। एक्शन, थ्रिल और ड्रामा से भरी इस फिल्म की कहानी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) से भरी होगी। कहानी में कृष्णा मेहरा नाम का एक RAW एजेंट है, जिसे भारतीय रक्षा से जुड़े खुफ़िया दस्तावेज़ बेचने वाले दग़ाबाज़ को तलाशने की ज़िम्मेदारी दी जाती है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि तब्बू और अजी फजल स्टारर इस फिल्म के लिए मेकर ने मसूरी लोकेशन को शूटिंग के लिए फाइनल भी कर लिया है। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस फिल्म के लिए तब्बू काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में अपने रोल के बारे में तब्बू ने कहा, इस स्पाई थ्रिलर के लिए मैं उत्साहित हूं। वीबी (विशाल भारद्वाज) के साथ करना हमेशा मज़ेदार होता है और मुझे घर वापसी जैसा महसूस हो रहा है।

फिलहाल तब्बू अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट भूल भुलैया पार्ट-2 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में तब्बू के साथ कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। भूल भुलैया 2 इसी साल रिलीज होने वाली हैं।

Previous articleActress Sidhika Sharma – Ripped jeans are better than ripped mindset
Next articleजानिए किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने वाली है अर्शी खान