Home #Trending सुजैन खान ने आर्यन की गिरफ्तारी पर किया रिएक्ट

सुजैन खान ने आर्यन की गिरफ्तारी पर किया रिएक्ट

सुजैन खान ने आर्यन की गिरफ्तारी पर किया रिएक्ट
Photo : Sussanne Khan/ instagram

ड्रग्स के लिए जब्ती मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बीच शाहरुख खान और उनके परिवार के समर्थन में फिल्म इंडस्ट्री से कई हस्तियां सामने आई हैं।

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी और सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान ने शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी के समर्थन में बात की है। सुजैन को इस कपल के काफी करीब माना जाता है।

सोमवार को जैसे ही शाहरुख के बेटे आर्यन खान की हिरासत तीन दिनों के लिए बढ़ा दी गई, सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने उन्हें बदनाम करना शुरू कर दिया।

सुज़ैन खान ने ऐसे लोगों के लिए इंस्टाग्राम पर लिखा, “मुझे लगता है कि यह आर्यन खान के बारे में नहीं है, क्योंकि वह दुर्भाग्य से गलत समय पर गलत जगह पर था, इस स्थिति को एक मिसाल बनाया जा रहा है क्योंकि कुछ लोग घर में जशन मनाने के लिए बॉलीवुड के लोगों को शिकार बनाते हैं।”

सुजैन का यह बयान स्टार कॉलमनिस्ट शोभा डे के इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन पर दिया गया है। शोभा डे ने दावा किया कि आर्यन खान की गिरफ्तारी ‘माता-पिता के लिए वेक अप कॉल’ होनी चाहिए। सुजैन ने कहा कि आर्यन खान के लिए यह एक दुखद स्थिति है क्योंकि वह एक अच्छा बच्चा है। उन्होंने कहा, “यह दुखद और अनुचित है क्योंकि वह एक अच्छा बच्चा है। मैं गौरी और शाहरुख के साथ खड़ी हूं।”

शाहरुख के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 2 अक्टूबर को प्रतिबंधित दवाओं और मादक द्रव्यों के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया, एक एनसीबी टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया, जो क्रूज जहाज समुद्र के बीच में गोवा के रास्ते में था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shobhaa De (@shobhaade)

सुजैन के अलावा पूजा भट्ट, सुनील शेट्टी और हंसल मेहता जैसी हस्तियों ने भी इस संकट की घड़ी के बीच में शाहरुख खान के समर्थन में बात की है।

 

Previous articleकोंकणा सेन शर्मा : कमबैक के बाद लगातार दे रही हैं अवॉर्ड विनिंग परफॉर्मेंस
Next articleकेट शर्मा की तरह दिखें कांफिडेंट एंड स्टाइलिश
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.