एक्ट्रेस चारू असोपा और राजीव सेन आने वाले कुछ ही दिनों में नन्हें मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। चारू मॉम बनने की तैयारियां कर रही हैं तो वहीं सुष्मिता सेन बुआ बनने के लिए एक्साइटेड हैं। बेबी के वेलकम से पहले सुष्मिता सेन ने भाभी चारू के लिए गोद भराई की रस्म रखी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
इन तस्वीरों को चारू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि सुष्मिता सेन अपनी भाभी को शुभकामनाएं देती नजर आ रही हैं। वहीं चारू के पति राजीव सेन बेहद खुश नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि चारू की गोद भराई की रस्मों में सबका ध्यान सुष्मिता सेन पर ही था। सिंपल सूट लुक में सुष्मिता बहुत गॉरजस लग रही थीं।
अपने इस लुक में सुष्मिता ने शिफॉन सूट के साथ हैवी नेक पीस और बैंग्लस कैरी किए थे। वहीं, बालों को जूड़े के साथ कंप्लीट किया था।
वहीं, बात की जाए होने वाली मॉम चारू असोपा की तो वो एकदम दुलहन की तरह तैयार हुईं। इस खास मौके पर उन्होंने रेड और ऑरेंज कलर की साड़ी और फूलों की बनी जूलरी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
अपनी इन तस्वीरों को चारू ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “हमारे नए घर से गोदभराई की तस्वीरें.”
..
बता दें कि चारू असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने 2019 में गोवा में धूमधाम से शादी की थी। अब दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। चारू और राजीव ने मॉम-डैड बनने की जानकारी मई में सोशल मीडिया पर शेयर की थी।










