
दीवाली से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के घर लक्षमी का आगमन हुआ है। सुष्मिता सेन बुआ बन गई हैं। उनकी भाभी चारू असोपा ने बेटी को जन्म दिया है। बुआ बनने की इसस खुशी के मौके पर सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- ”दिवाली से पहले लक्ष्मी घर आई है। वह कितनी खूबसूरत है। मैं आज सुबह बुआ बन गई।”
सुष्मिता के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। सुष्मिता सेन के अलावा राजीव सेन ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में राजीव और चारू अपनी बच्ची पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में राजीव अपनी नन्ही परी को किस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बेबी चारू की गोद में है।
View this post on Instagram
बता दें कि चारू असोपा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव से 7 जून 2019 को शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों में तनाव की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन दोनों ने आपसी समझदारी से अपने रिश्ते को सुधार लिया था। चारू ने इसी साल मई के महीने में अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज देकर फैंस को खुश किया था।
View this post on Instagram
चारू अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं। वह लगातार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर कर रही थीं।
View this post on Instagram
इतना ही नहीं, चारू का यू-ट्यूब पर एक चैनल है, जहां पर वह अपना प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस फैंस के साथ साझा कर रही थीं।










