Home #Trending हेमा मालिनी की जिंदगी से जुड़ी खास बातें

हेमा मालिनी की जिंदगी से जुड़ी खास बातें

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल, हेमा मालिनी पर्दे पर अपनी एक्टिंग और हुस्न का जलाव बिखेरने के लिए जानी जाती हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुकीं ड्रीम गर्ल, हेमा मालिनी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं। हेमा ने महज 14 साल की उम्र में तमिल भाषा की फिल्म इंधु साथियम में पहली बार एक्टिंग से करियर शुरू किया। करियर के दौरान उन्हें पद्मश्री और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड जैसे ढेर सारे सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

आज ड्रीम गर्ल के जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बेहद खास और दिलचस्प बातें।

1. हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु के अम्मनकुड़ी गाँव (जो उस समय मद्रास में था) में हुआ। हेमा जी एक एक्ट्रेस, डांसर, लेखिका, निर्देशक, निर्माता और साथ ही एक राजनेता हैं।

2. हेमा मालिनी ने 1963 में तमिल फिल्म इधु साथियाम में छोटा सा रोल निभाकर अपने एक्टिंग की शुरुआत की। उसके बाद हेमा जी ने पहली बार सपनों का सौदागर (1968) फिल्म से हिंदी फिल्मों में अपना सफर शुरू किया, जिसमे उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी।

3. करियर के शुरूआती दौर में हेमा जी की ज्यादातर फिल्मे अक्सर धर्मेंद्र के साथ थीं, आगे चल कर उन्होंने 1980 में धर्मेंद्र के साथ शादी कर ली। 1977 में हेमा मालिनी की धर्मेंद्र के साथ ड्रीम गर्ल नाम से फिल्म आई, जिसमे उन्होंने पांच अलग-अलग किरदारों – सपना, पद्मा, चंपाबाई, ड्रीम गर्ल और राजकुमारी की भूमिका निभाई और इस फिल्म के बाद से हेमा मालिनी खुद ड्रीम गर्ल के नाम से जानी जाने लगीं।

4. अपने करियर के दौरान उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए उनका नाम 11 बार फिल्मफेयर पुरस्कार में नॉमिनेट हुआ। हेमा मालिनी को 2000 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला और 2019 में सिनेमा में 50 साल के उनके योगदान के लिए फिल्मफेयर स्पेशल अवार्ड भी मिला। उन्हें भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया है।

5. सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय ने भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए हेमा मालिनी को 2012 में डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी। हेमा जी ने राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम में अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। हेमा जी को भारतीय संस्कृति और नृत्य में उनके योगदान और सेवा के लिए दिल्ली में भजन सोपोरी से संगीत और प्रदर्शन कला की सोपोरी अकादमी (समापा) ने 2006 में वितस्ता पुरस्कार दिया। उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने 2013 में एनटीआर राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा।

6. हेमा मालिनी के 2003 से 2009 तक भारतीय जनता पार्टी की तरफ लिए राज्यसभा में संसद के ऊपरी सदन के लिए चुना गया, फिर 2014 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ ए.पी.जे ने उनको लोकसभा के लिए उनका नाम चुना।

7. हेमा मालिनी बहुत से चैरिटी काम और सामाजिक उपक्रमों से जुड़ी रही हैं। वर्तमान में वह इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) की आजीवन सदस्य भी हैं।

8. हेमा मालिनी वर्तमान में मथुरा (उत्तर प्रदेश) से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा की सांसद हैं।

9. हेमा मालिनी बालीवुड की उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनमें सौन्दर्य और अभिनय का अनूठा संगम देखने को मिलता है। लगभग चार दशक के करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। और हम उन्हें आगे भी इसी तरह काम करते हुये देखना चाहेंगे। सिटी वीमेन की पूरी टीम की तरफ से हेमा जी को उनके इस जन्मदिन पर ढेरों बधाइयाँ।

Previous articleफिटनेस के लिए रूढ़ियों को तोड़ रही हलीमा सादिया
Next articleएक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी का रेफरी वाला मज़ेदार वीडियो
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.