
बिग बी का आज बर्थडे है, और जीवन में एक और साल जुड़ने पर अमिताभ बच्चन हो गए हैं कितने साल के? यह सवाल बेवजह नहीं आया है।खुद बिग बी ने कुछ ऐसा लिखकर सबको कंफ्यूज कर दिया है।
वो कहते हैं न उम्र के साथ इंसान की मेमोरी भी वीक (कम) हो जाती है। लेकिन इतनी कम हो जाए कि कोई अपनी ही उम्र भूल जाए, क्या यह मुमकिन है। यह कमाल खुद अमिताभ बच्चन ने किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें वह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्ट पर उन्होंने लिखा, “वाकिंग इन-टू 80th”। जिसके बाद उनको जन्मदिन की बधाइयाँ देने का ताँता लग गया।
View this post on Instagram
वहीँ उनकी बेटी ने कमेंट करके, उनको बताया कि यह उनका सभी 79th बर्थडे है। लोग बिग बी की इस उम्र के तकाजे पर हंस पड़े। अमिताभ बच्चन आज 79 वर्ष के हो गएँ हैं और वो पूरी तरह से फिट हैं और लगातार काम कर रहे हैं।
बर्थडे पोस्ट में अमिताभ बच्चन एकदम अलग नजर आ रहें हैं। हर साल की तरह बिग बी को बर्थडे बधाई देने के लिए बहुत से लोग उनके घर के बाहर जमा हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनको ढेरों बधाई मैसेज मिल रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोगों ने उन्हें बधाई दी और देशभर से भी उन्हें बर्थडे की बधाई मिलने का सिलसिला अब भी जारी है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram










