Home #Trending कंपनी सेकेट्री परीक्षा 2021 में लड़कियों ने टॉप किया

कंपनी सेकेट्री परीक्षा 2021 में लड़कियों ने टॉप किया

भारतीय कंपनी सचिव (सेकेट्री) संस्थान (ICSI) ने बुधवार को जून 2021 के लिए प्रोफेसनल कंपनी सेकेट्री, फाउंडेशन और कार्यकारी कार्यक्रमों के रिसल्ट की घोषणा की। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

प्रोफेसनल कार्यक्रम के रिजल्ट में वैष्णवी बियाणी ने AIR 1 हासिल किया और अगले दो रैंक दूसरा और तीसरे पर मोडिता साहू और वंदिता टंक नाम की लड़कियों ने कब्जा किया। इंस्टिट्यूट ने एक नोटिस में जारी किया कि उम्मीदवारों को मार्कशीट की कोई हार्ड कॉपी नहीं मिलेगी और वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना ई-रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बाद में रिजल्ट के साथ मार्क शीट की एक हार्ड कॉपी उन व्यक्तियों को जारी की जाएगी जो प्रोफेसनल कार्यक्रम परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। सीएस फाउंडेशन प्रोग्राम में दिल्ली की श्रुति अग्रवाल नाम ने टॉप किया है। आईसीएसआई ने इस साल जून में हुई परीक्षा के नतीजे घोषित किए हैं। सीएस फाउंडेशन प्रोग्राम में सिमरत सिंह और शालिन हिमांशु ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

अगली ICSI CS फाउंडेशन प्रोग्राम परीक्षा जनवरी 2022 में आयोजित की जाएगी और यह दिसंबर 2021 का संस्करण होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संस्थान दिसंबर से रिमोट प्रॉक्टरिंग के जरिए फाउंडेशन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करेगा।

Previous articlePreeti Jhangiani visit the golden temple and soak in the spiritual energies
Next articleMeet Sehnooor, the budding actress of the Bollywood Industry
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.