Home #Trending श्रीसैनी बनीं मिस वर्ल्ड अमेरिकन 2021 का ताज पहनने वाली पहली भारतीय

श्रीसैनी बनीं मिस वर्ल्ड अमेरिकन 2021 का ताज पहनने वाली पहली भारतीय

श्रीसैनी (Shree Saini) इंडो अमेरिकन हैं, वह मूलतः पंजाब से हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर को मिस वर्ल्ड अमेरिका 2021 का ताज पहन कर, पहली भारतीय अमेरिकी के रूप में इतिहास रचा। मिस वर्ल्ड अमेरिका कार्यक्रम मुख्यालय लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में आयोजित हुआ। मिस वर्ल्ड अमेरिका कार्यक्रम में डायना हेडन ने श्रीसैनी को ताज पहनाया। वह मिस वर्ल्ड स्टेज में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय अमेरिकी हैं।

श्रीसैनी ने इस मौके पर कहा, “मैं खुश और काफी नर्वस हूं। मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकती, इसका सारा श्रेय मेरे माता-पिता को जाता है क्योंकि मैं यहां अपनी मां के सहयोग के कारण हूं। इस सम्मान के लिए धन्यवाद मिस वर्ल्ड अमेरिका”।

श्रीसैनी, 12 साल की उम्र में पेसमेकर इम्प्लांट के साथ-साथ बर्न सर्वाइवर और दिल की सर्जरी से बची हैं। वह एक ग्लोबल मोटीवेशनल स्पीकर हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका में 8 से अधिक देशों और 30 राज्यों में से श्रीसैनी को अपने जीवन के अनुभव और लचीलेपन और दयालुता के संदेशों दर्शकों को बताने के लिए आमंत्रित किया गया।

श्रीसैनी 2018 में न्यू जर्सी के फोर्ड्स सिटी में आयोजित एक प्रतियोगिता में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का ताज भी पहन चुकी हैं। श्रीसैनी जो वर्तमान में मिस वर्ल्ड अमेरिका वाशिंगटन हैं, “एमडब्ल्यूए नेशनल ब्यूटी विद ए पर्पस एंबेसडर” का प्रतिष्ठित पद पर भी हैं। यह पद उन्होंने जरूरतमंद लोगों की मदद करके हाशिल किया। उनके काम यूनिसेफ, डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स, सुसान जी कोमेन और कई अन्य कई उपलब्धियों प्राप्त है।

Previous article‘परम सुंदरी’ विधि पंड्या ने ‘बिग बॉस’ के जंगल में की एंट्री
Next articleनेहा धूपिया और अंगद बेदी ने किया बेबी बॉय का स्वागत
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.