
टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी ‘सिडनाज’ टूट गई हैं। गुरुवार को हार्ट अटैक की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री हिल गई है। सिद्धार्थ की मौत की खबर मिलने के बाद शहनाज गिल की हालात बिगड़ गई है. शहनाज गिल को सिद्धार्थ के निधन के बारे में पता चला वह फूट-फूट कर रोने लगी, उस वक्त वह शूटिंग कर रही थी। अब वह शूटिंग छोड़कर सीधे कूपर अस्पताल के लिए रवाना हो गई है। जहां सिद्धार्थ का शव रखा हुआ है।
सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने इंटरव्यू में कहा कि शहनाज गिल की हालात ठीक नहीं है। संतोख ने कहा कि उनके लिए इस बात का यकीन करना मुश्किल है कि सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं है। उन्होने बताया कि “मैं अभी बात करने की हालत में नहीं हूं, जो कुछ भी हुआ है उस पर मुझे भरोसा नहीं हो रहा है।”
View this post on Instagram
बता दें कि ‘बिग बॉस 13’ के बाद सिद्धार्थ और शहनाज गिल बहुत अच्छे दोस्त बन गए और सोशल मीडिया में छाए हुए थे। और उनके प्रशंसक उन्हें सिडनाज़ भी कहते थे। हाल ही में, उन्हें ‘बिग बॉस ओटीटी’ में विशेष अतिथि के रूप में देखा गया और उन्होंने लोकप्रिय डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में भी उपस्थिति दर्ज कराई।
View this post on Instagram
शहनाज और सिद्धार्थ को अक्सर इवेंट्स पर साथ देखा जाता था। शहनाज गिल कई मौके पर ये कहती थीं कि वो सिद्धार्थ को लाइफ पार्टनर बनाना चाहती हैं।
वहीं, सिद्धार्थ की मौत के बाद उनकी फ्रेंड और को-स्टार रश्मि देसाई भी दुखी हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक ब्रोकन हार्ट की इमोजी को शेयर किया है।










