
कोयंबटूर के नए बने जिले तेनकासी में महिलाओं के लिए रिज़र्व सीट, वेंकदमपट्टी पंचायत से जीतने के बाद 22 वर्षीय सरुलता तमिलनाडु की सबसे कम उम्र की पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं।
कोयंबटूर में हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग में मास्टर्स की पढ़ाई करने वाली सरुलता ने अपने मीडिया इंटरव्यू में कहा, “मैं इस जीत से खुश हूं और मैं लोगों की आभारी हूं कि लोगों ने मुझ पर विश्वास किया है, चुनाव लड़ने वाले पांच उम्मीदवारों में मैं सबसे कम उम्र की हूँ।”
सरुलता ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह चाहती हैं, अधिक से अधिक पढ़े लिखे शिक्षित स्थानीय यंग जेनेरेशन को निकाय स्तर पर राजनीति में आना चाहिए। उनका मानना है कि “शिक्षित युवा दूसरों की तुलना में अधिक से अधिक बेहतर कर सकते हैं।”
युवा नेता सरुलता के पिता रवि सुब्रमण्यम, एक किसान, हैं और पिछली बार पंचायत चुनाव में हार गए थे। एक रिपोर्टर के सवाल पर उनका जवाब, “वह अपने पिता या परिवार के किसी पुरुष सदस्य को पंचायत के काम में नियंत्रण करने देंगी, उन्होंने जवाब दिया, “नहीं, मैं लोगों की भलाई के लिए उन सब से परामर्श करने के बाद स्वतंत्र रूप से कार्य करूंगी।”










