
90 के दशक की अभिनेत्री संगीता बिजलानी शोबिज में वापसी करने से बेहद खुश हैं। त्रिदेव फिल्म में अपनी भूमिका के लिए मशहूर एक्ट्रेस जिन्होंने हाल ही में एक सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ रियलिटी शो का हिस्सा बनी है। अपने फैन्स के साथ जुड़े रहने के लिए संगीता बिजलानी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गईं हैं।
View this post on Instagram
बॉलीवुड के ‘दबंग खान’ अभिनेता सलमान खान की पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ, वह किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उनकी इसी चर्चा के चलते संगीता बिजलानी फिर से सुर्ख़ियों में हैं। सलमान खान ने अपने बचपन के दोस्त सादिक को उनकी शादी की सालगिरह पर बधाई देने के लिए शादी का एक पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। शादी के वीडियो में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को भी देखा जा सकता है।
सलमान खान और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने 1986 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया जब वे दोनों मॉडलिंग कर रहे थे। इतना ही नहीं दोनों ने शादी करने का फैसला भी कर लिया और शादी के लिए 27 मई, 1994 की डेट फिक्स कर ली थी।
View this post on Instagram
संगीता और सलमान करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता रहा है, ये हमेशा एक दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ संगीता बिजलानी ने एक इंटरव्यू में सलमान खान और अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, अगर आपने दोस्ती की है, तो आपको इसे बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “कनेक्शन नहीं टूटते,” उन्हें हमेश बनाये रखें। कनेक्शन कभी दूर नहीं जाते। आपके पार्टनर, स्कूल के दोस्तों के बीच का प्यार कभी कम नहीं होता। लोग आएंगे और जाएंगे। जीवन में कोई भी स्थायी नहीं होता है। आपको उन लोगों से दोस्ती करनी होगी जिन्हें आप जानते हैं। हम दोस्त हैं और हम उस दोस्ती का सम्मान करते हैं।”
हालांकि उनका रिश्ता नहीं चला, लेकिन सलमान और संगीता अच्छे दोस्त बने हुए हैं। 14 नवंबर 1996 को संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी का ली। शादी टिक नहीं पाई और 2010 में दोनों अलग हो गए। इस दौरान सलमान ने खड़े होकर संगीता का साथ दिया।
View this post on Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने यह भी उल्लेख किया कि उन्हें दूसरों के साथ फिर से जुड़ने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता है क्योंकि हर कोई अपने में बिजी है। संगीता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की भी सराहना की। संगीता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की भी सराहना की, जिसने उन्हें अपने कुछ सह-कलाकारों के साथ फिर से जुड़ने में सक्षम बनाया जो उनके शुरुआती मॉडलिंग के दिनों में साथ थे।
संगीता लंबे समय से एक्टिंग से दूर रही हैं। संगीता ने अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए कहा, “अगर वास्तव में कोई अच्छा विशेष प्रोजेक्ट है, तो मैं निश्चित रूप से उस पर काम करना चाहूंगी। लेकिन मैं अभी काम की तलाश में नहीं हूं।” वैसे तो वह फिल्मों से दूर हैं लेकिन बी-टाउन पार्टीज में नजर आती रहती हैं।










