
बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी बेशक फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा ही कुछ ऐसा शेयर करती हैं जो महिलाओं को पॉजिटिव एनर्जी देती है। समीरा रेड्डी ने हालही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बॉडी पॉजिटिविटी को लेकर एक पावरफुल मैसेज लिखा। सफेद बालों के साथ फोटोज को शेयर करते हुए समीरा ने लिखा, ‘मेरे पिता ने मुझसे पूछा कि आखिर मैं अपने सफेद बाल क्यों नहीं छिपा रही हूं। उन्हें चिंता थी कि लोग मुझे जज करेंगे। मैंने जवाब दिया, ‘क्या फर्क पड़ता है। क्या इससे मुझे बूढ़ा, कम खूबसूरत और कम आकर्षक समझा जाएगा?’ मैंने उन्हें बताया कि मैं इस बारे में अब परेशान नहीं हूं जैसे पहले हुआ करती थी और यही स्वतंत्र होने की खूबी है।’
View this post on Instagram
अपने पोस्ट में समीरा ने आगे लिखा, ‘मैं अपने बाल हर 2 हफ्ते बाद कलर करती थी ताकि किसी को एक भी सफेद बाल न नजर आए। आज मैं अपने फैसले खुद लेती हूं कि मुझे कलर करना है या नहीं। उन्होंने मुझसे पूछा कि आखिर में बातचीत का मुद्दा ही क्यों बदल रही हूं तो मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकती? मुझे पता है कि मैं अकेली नहीं हूं। बदलाव और स्वीकार्यता तभी आती है जब पुरानी सोच के तरीकों को तोड़ा जाता है, जब हमें एक-दूसरे को वैसे ही बने रहने दिया जाता है।
जब आत्मविश्वास अपना रास्ता खोज लेता है और उसे किसी मास्क या कवर के पीछे नहीं छिपना पड़ता। मेरे पिता को समझ आ गया। मैं एक पिता के तौर पर उनकी चिंता समझ सकती हूं। हर दिन हम आगे बढ़ना सीखता हैं और हमें शांति मिलती है। और यह वही छोटे कदम हैं जो हमें एक बड़ी जगह पर लेकर जाते हैं।’










