
हाई-प्रोफाइल क्रूज ड्रग्स मामले में जबरन वसूली के आरोपों के बाद वानखेड़े एक राजनीतिक तूफान के केन्द्र में आ गए हैं, जिसमें अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया है। समीर डिपार्टमेंटल विजिलेंस इंक्वायरी का सामना कर रहे हैं।
NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के निकाहनामे को लेकर चल रहे विवाद में उनकी पत्नी क्रांति रेडकर सामने आईं हैं।
आखिर कौन है क्रांति रेडकर, जो आजकल सुर्ख़ियों में है?
View this post on Instagram
क्रांति रेडकर एक एक्ट्रेस, गायिका और फिल्म निर्माता हैं जो मराठी थिएटर,टेलीविजन और फिल्मों में काम करती हैं। वह फिल्म ‘जात्रा’ के मराठी गीत ‘कोंबडी पड़ाली’ के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती है। उनका जन्म 17 अगस्त 1982 को मुंबई में हुआ।
क्रांति ने मुंबई के कार्डिनल ग्रेसियस हाई स्कूल में पढ़ाई की और डिग्री की पढ़ाई करने के लिए मुंबई के रामनारायण रुइया कॉलेज गईं। क्रांति का झुकाव बचपन से ही अभिनय की ओर था और 3 साल की उम्र में उन्होंने स्कूल में मदर टेरेसा की भूमिका निभाई। हालांकि रेडकर ने कभी भी अभिनय को अपने करियर के रूप में अपनाने के बारे में नहीं सोचा, लेकिन उन्हें कमर्शियल नाटकों के ऑफर मिलने लगे, जिसके कारण वह एक एक्ट्रेस बन गईं।
क्रांति के पिता दीनानाथ रेडकर भी एक एक्टर, निर्माता, निर्देशक और लेखक हैं।
क्रांति ने 29 मार्च 2017 को समीर वानखेड़े से शादी की, जो एक भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हैं। उन्होंने दिसंबर 2018 में जुड़वां बच्चों जिया और ज़ायदा को जन्म दिया।
View this post on Instagram
क्रांति ने अंकुश चौधरी की मराठी फिल्म “सून असवी आशी” (2000) से अपनी शुरुआत की। बाद में उन्हें प्रकाश झा की हिंदी फिल्म “गंगाजल” (2003) में अजय देवगन के साथ देखा गया, जिसमें उन्होंने अपूर्व नाम की एक किडनेप वाली लड़की की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह मराठी फिल्म “जात्रा” (2006) में भरत जाधव के साथ अपने सुपर हिट मराठी गीत “कोम्बडी पलाली” के लिए जानी जाती हैं। बाद में उन्हें “शहनपन दूंगा देवा,” “नो एंट्री पुधे धोका आहे,” “पिपानी,” और “करार” में देखा गया।
2014 में, उन्होंने जितेंद्र जोशी और उर्मिला कानिटकर अभिनीत फिल्म “काकन” के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की। अभिनय और निर्देशन के अलावा, क्रांति ने गायन में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने मराठी फिल्म ‘किरण कुलकर्णी बनाम किरण कुलकर्णी’ के गीत “लुटला” को अपनी आवाज दी।
2019 में, उन्होंने फिल्म “रॉकी” में अभिनय किया और एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया।
क्रांति महिलाओं के स्वास्थ्य की प्रबल समर्थक हैं, और वह अक्सर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए मोटिवेट करने वाले पोस्ट साझा करती हैं। ऐसी ही एक पोस्ट में, उन्होंने उन महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में बात की, जिन्होंने हाल ही में बच्चों को जन्म दिया है, और जो गर्भावस्था के बाद अपना वजन कम करना चाहती हैं।










