Home #Trending रुबीना दिलैक – वजन केवल स्वास्थ्य के बारे में है ना की...

रुबीना दिलैक – वजन केवल स्वास्थ्य के बारे में है ना की लुक्स के बारे में

इस साल की शुरुआत में अभिनेत्री और बिग बॉस14 की विजेता रुबीना दिलैक को COVID-19 हो गया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नवीनतम पोस्ट में खुलासा किया कि ठीक होने के बाद उनका 7 किलोग्राम वजन बढ़ गया और इससे वह “वास्तव में असहज” महसूस कर रही हैं, लेकिन अब वह “खुद से फिर से प्यार करना सीख रही हैं। रुबीना दिलैक ने अपनी हालिया तस्वीरों को साझा किया और लिखा कि उन्हें अब इस बात से फर्क नहीं पड़ता की उनका शरीर दुबला-पतला है या नहीं। 34 वर्षीय अभिनेत्री ने एक सकारात्मकता पोस्ट में यह भी साझा किया कि उन्होंने अपने सामान्य वजन, 50 किलोग्राम पर वापस आने के लिए कठिन मेहनत की, लेकिन अब उन्हें लगता है कि “वजन केवल स्वास्थ्य के बारे में है और ना ही लुक्स के बारे में।”

रुबीना दिलैक को इस साल मई में COVID-19 का संक्रमण हुआ जिसके चलते वह अपने शिमला के घर पर 19 दिनों तक क्वारंटाइन में रहीं। रुबीना ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन पांच गतिविधियों को साझा किया, जिससे उन्हें तेजी से COVID-19 से उबरने में मदद मिली।

रुबीना दिलैक को छोटी बहू, सिंदूर बिन सुहागन, पुनर्विवाह और एक नई उम्मीद जैसे टीवी शो में उनके प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। उन्होंने पिछले साल बिग बॉस14 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया और इस साल सीजन की विजेता के रूप में उभरी।

Previous article4 टिप्स: ऐसे बचें लैपटॉप-मोबाइल से होने वाले स्किन डैमेज से
Next articleरिसर्च – भारतीय युवाओं का दिल इतना कमज़ोर क्यों है?