Home #Trending नई नवेली रिया कपूर ने कहा नहीं मानती करवा चौथ

नई नवेली रिया कपूर ने कहा नहीं मानती करवा चौथ

बिखरती रूढ़ियों की बात हो या समाज की कुछ पुरानी परम्परयों को न मानने वालों की बात करें तो सोनम कपूर आहूजा की लाडली बहन रिया कपूर का नाम सबसे पहले आता है। रिया कपूर हमेशा से ही अपने अंदाज में जीती आई हैं। उन्होंने 2010 में अपने स्टाइलिस्ट करियर से निर्माता बन कर इन सब विषयों और लड़कियों के खुले विचारों पर सोनम कपूर के साथ फिल्म आयशा बनाई। तब से रिया काफी सुर्ख़ियों में हैं।

रिया फिर से चर्चा का विषय बन गईं है। कुछ समय पहले 14 अगस्त, 2021 को रिया पति करण बुलानी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। और अब फेस्टिवल सीजन का मौसम शुरू हो गया है, इसलिए हम सब यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि सेलेब्स कैसे करवा चौथ को मानते हैं।

रिया के फैन्स को भी उनसे करवा चौथ मानाने और पति के फोटो शेयर करने की उम्मीद थी, पर रिया कपूर करवा चौथ के पहले ही अपने फैन्स और चाहने वालो को बताय की वह इस त्यौहार को नहीं मानती हैं। नई विवाहित महिला के रूप में रिया का पहला करवा चौथ होने के नाते, उन्होंने पहले ही साफ कर दिया है कि करवा चौथ एक ऐसी चीज है जिस पर वह और उनके पति करण दोनों “विश्वास” नहीं करते हैं।

रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखे एक लंबे नोट में, रिया कपूर ने लिखा, “नमस्ते। रविवार की शुभकामनाएं। सबको सम्मान पूर्वक मैं यह कहना चाहती हूँ की प्लीज कोई मेरे पास करवा चौथ के सहयोग और गिफ्ट के लिए न आये। यह कुछ ऐसा नहीं है, जिस पर करण या मैं विश्वास करती हूं। हम बाकि सब दूसरे लोगों का सम्मान करते हैं, जो जोड़े करवा चौथ को मानते हैं। वह सब करवा चौथ का आनंद ले सकते हैं। यह सिर्फ मेरे लिए या हमारे लिए नहीं है। आखिरी चीज जो मैं करना चाहता हूं वह कुछ ऐसी चीज को बढ़ावा देना है जिस पर मुझे विश्वास है और जो भावना आती है उससे वास्तव में सहमत हूँ।”

उन्होंने आगे लिखा, “अभी के लिए मुझे ऐसा लग रहा है कि अगर हम अपना और एक-दूसरे का ख्याल रखें तो यह ज्यादा अच्छा होगा। और मैं यह पोस्ट केवल इसलिए लिख रही हूँ क्योंकि कुछ अजनबी मुझे परम्परओं को नहीं मानने की वजह से आक्रामक और ‘मूर्ख’ समझते हैं।

रिया को सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोग करवा चौथ मनाने की नसीहत दे रहे थे। इसलिए रिया कपूर ने करवा चौथ के बारे में यह पोस्ट शेयर किया था। और उन्होंने सबको करवा चौथ को आनंद से मनाने की बधाई दी।

Previous articleजानिए अगर आपका बच्चा कुछ भी खाने से मना करता है तो आप क्या कर सकती हैं?
Next articleIndia’s toy trains : भारत की टॉय ट्रेनों का सफर
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.