Home #Trending दीपिका पादुकोण की मुरीद हुई पीवी सिंधु

दीपिका पादुकोण की मुरीद हुई पीवी सिंधु

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने विश्व चैंपियन पीवी सिंधु के साथ बैडमिंटन खेलते हुए कुछ फोटोज अपने इंस्टा पर पोस्ट की हैं। बैडमिंटन खिलाड़ी ने हाल ही में दीपिका और रणवीर सिंह के साथ एक डिनर डेट भी की और तीनों इसे खूब एन्जॉय करते दिखे। सिंधु ने दोनों कलाकारों को प्यारा बताते हुए कहा, ‘उनके साथ समय बिताना वाकई अच्छा लगा।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

दीपिका के बैडमिंटन खेल के बारे में बात करते हुए, पीवी सिंधु ने हार्पर बाजार को दिए इंटरव्यू में कहा, “हां, वह बहुत प्यारी लड़की है, वास्तव में अच्छी और सुंदर भी जाहिर सी बात है। और वह वास्तव में अच्छा खेलती हैं। मुझे इस बात की उम्मीद नहीं थी, जब हम पहली बार एक साथ खेले थे! बैडमिंटन उनके जीन्स में है क्यूंकि उनके पिता प्रकाश पादुकोण एक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी जो हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

उन्होंने कहा, “बाद में, दीपिका, रणवीर और मैं एक साथ डिनर पर गए और वे दोनों वास्तव में बहुत प्यारे थे। उनके साथ समय बिताना वाकई बहुत अच्छा था।”

रणवीर सिंह ने वर्ली के एक रेस्तरां में रात के खाने के समय की एक सेल्फी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की। अपनी चमकदार मुस्कान के साथ, सितारों ने रात के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ ग्लैमरस रूप दिखाया।

पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने के बाद से सुर्खियां बटोरीं। वह लगातार दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। जिसके लिए हार्पर बाजार ने उन्हें अपने कवर पेज में जगह दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sindhu Pv (@pvsindhu1)

 

Previous articleHina Khan raise temperatures with new avatars in her new original song ‘Main Bhi Barbaad’
Next articleइन 5 तरीकों से होगी बच्चों को कमजोर हड्डियां मजबूत
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.