
निक जोनास 16 सितंबर को 29 साल के हो गए। रॉक-स्टार ने अपना जन्मदिन पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ मनाया, जो उनके विशेष दिन पर पति के साथ रहने के लिए लंदन से लॉस एंजिल्स तक का सफर तय करके आयीं।
प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को निक जोनास के जन्मदिन समारोह की एक तस्वीर इंस्टाग्राम में शेयर की।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के लिए प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। और जब गायक 16 सितंबर को 29 साल के हो गए तो अभिनेत्री इस दिन को सुपर स्पेशल बनाए बिना कैसे रह सकती है। प्रियंका ने लंदन से अमेरिका के लिए उड़ान भरी और निक को हाउस पार्टी देकर सरप्राइज दिया। निक जोनास ने भी इंस्टाग्राम पर और चाहने वालों के लिए एक पोस्ट लिखा। निक ने प्रियंका को उन्हें सरप्राइज पार्टी देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, वह सबसे अच्छी हैं #29 वें जन्मदिन की बधाई देने और सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।
पूर्व मिस वर्ल्ड इससे पहले अपनी आगामी सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग के लिए लंदन में थीं। अमेज़ॅन की इस वेब सीरीज़ को रूसो ब्रदर्स द्वारा अभिनीत किया जा रहा है। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के स्टार रिचर्ड मैडेन भी इसका हिस्सा हैं। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में घोषित बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी, जो अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म है।










