Home #Trending ‘Metrix 4’ में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का अलग अंदाज

‘Metrix 4’ में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का अलग अंदाज

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘मैट्रिक्स 4’ (Matrix 4) की रिलीज डेट की घोषणा की है। इंस्टाग्राम पर फिल्म के बारे में शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘गोली लेने का सही समय आ गया है, लेकिन ‘चुनना आपको है।’

दो गोलियों की तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैन्स कोई सी भी एक गोली लेने के लिए कहा है। एक नीली और एक लाल गोली। गोलियों पर क्लिक करने के बाद यूजर्स को दो अलग-अलग सच्चाईयों के बारे में बताया जाएगा। अगर यूजर लाल गोली पर क्लिक करता है, तो वह अब्दुल-मतीन II के वॉयसओवर की ओर जाता है। जिसमें वह कहता है यह आपके लिए हमें दिखाने का क्षण है कि सच क्या है यह हम में से किसी को पता नहीं है। हो सकता है कि यह आपकी जिंदगी का पहला दिन हो या आपकी पूरी जिंदगी हो, लेकिन यदि आप इसे चाहते हैं, तो आपको इसके लिए लड़ना होगा।


अगर कोई यूजर नीली गोली पर क्लिक करता है तो पैट्रिक हैरिस का वॉयसओवर शुरू होता है। जहां वह कहते है कि सच्चाई और कल्पना के बीच चुनने में काफी परेशानी होती है।

बात अगर फिल्म की कास्ट की करें तो इसमें प्रियंका चोपड़ा के अलावा कीनू रीव्स स्टारर में जैडा पिंकेट स्मिथ, जोनाथन ग्रॉफ, क्रिस्टीना रिक्की और जेसिका यू ली हेनविक भी हैं।

Previous articlePranati Rai Prakash has a new obsession with Cycling
Next articleBRO यूनिट का नेतृत्व करने वाली पहली महिला सैन्य अधिकारी