Home #Trending नए सर्वे में ये है दुनिया के सबसे इन डिमांड अभिनेत्री

नए सर्वे में ये है दुनिया के सबसे इन डिमांड अभिनेत्री

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से दुनिया को इंप्रेस करने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस ने नया मुकाम हासिल किया है। प्रियंका को दुनिया की मोस्ट वांटेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल किया गया है। कंटेंट डिमांड एनालिटिक्स कंपनी ने 20 जुलाई से 18 अगस्त तक कौन से बॉलीवुड सेलेब्स की डिमांड सबसे ज्यादा है उसकी लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को तीसरा स्थान दिया गया है। जबकि शाहरूख खान नंबर -1 और तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन नंबर-2 पर हैं।

बता दें कि बॉलीवुड के बाद प्रियंका ने 2017 में ‘बेवॉच’ के साथ हॉलीवुड में डेब्यू किया था। कुछ ही वक्त पहले प्रियंका ने सैम ह्यूघन के साथ अपनी रोमांटिक फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग की है, जिसमें सेलीन डायोन और सैम ह्यूगन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। टेक्स्ट फॉर यू के लिए प्रियंका चोपड़ा काफी एक्साइटेड हैं। वह कुछ महीनों से लंदन में अपनी अमेजन सीरीज सिटाडेल पर काम कर रही हैं।

हाल ही में प्रियंका ने अपने बॉलीवुड कमबैक प्रोजेक्ट ‘जी ले जरा’ की घोषणा की है। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे और इसमें कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी होंगी। यह पहली बार होगा जब किसी बॉलीवुड फिल्म में प्रियंका, आलिया और कैटरीना साथ काम करने वाले हैं। जी ले जरा के लिए प्रियंका जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगी। माना जा रहा है कि ये फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा का फीमेल वर्जन होगा।

 

बॉलीवुड में प्रियंका की लास्ट फिल्म की बात करें तो वो 2019 में लास्ट ‘द स्काई इस पिंक’ में नजर आई थीं।
देखिये इस देसी गर्ल की कुछ बहुत ही दिलचस्प और बेहतरीन तस्वीरें। जो प्रूफ हैं की प्रियंका से बेस्ट कोई नहीं।

Previous articleYouTube ट्यूटोरियल से सीखकर, पूजा कर रही है लाखो की कमाई
Next articleरश्मि अगडेकर के सीक्रेट स्किनकेयर रूटीन