Home #Trending प्रियंका चोपड़ा ने किया निक जोनस को लेकर बड़ा खुलासा

प्रियंका चोपड़ा ने किया निक जोनस को लेकर बड़ा खुलासा

Instagram/@priyankachopra

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। प्रियंका ने Victoria’s Secret’s VS Voices podcast में खुलासा किया कि निक जोनस उन्हें कुछ भी बड़ा शुरू करने से पहले पूजा करने को कहते हैं। पोडकास्ट में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि वह और निक अलग-अलग धर्म में विश्वास करते हैं लेकिन फिर भी दोनों सेम पेज पर हैं।

प्रियंका ने कहा कि मैं घर में बहुत सारी पूजा-प्रार्थना करती हूं… जब भी हम कोई बड़ा काम शुरू कर रहे होते हैं तो निक अक्सर मुझसे पूजा करने के लिए कहते हैं, क्योंकि वो जानते हैं कि मैंने हमेशा भगवान का शुक्रियाअदा करते हुए ही नए काम की शुरुआत की है। मेरा पालन-पोषण ऐसे ही हुआ है और निक का भी पालन पोषण इसी तरह से हुआ है और हमने अपने परिवार में भी इसी तरह का माहौल बनाया हुआ है।

वैसे प्रियंका और निक एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं ये किसी से छिपा हुआ नहीं हैं। निक और प्रियंका दोनों ही अक्सर ही अपने सोशल मीडिया हैंडल से रोमांटिक तस्वीरों को शेयर करते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जासूसी थ्रिलर ‘सिटाडेल’ की शूटिंग में बिजी है जो स्पेन में चल रही है। इसके अलावा वो फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी काम कर रही है।

Previous articleफेस्टिव सीजन में परफेक्ट हैं ये लुक
Next articleब्लैक रॉयल सब्यसाची के आउटफिट में गॉर्जियस ऐश्वर्या राय बच्चन