Home #Trending प्रणति राय  प्रकाश: आर्मी फैमिली के साथ दिवाली मनाना बहुत याद आता...

प्रणति राय  प्रकाश: आर्मी फैमिली के साथ दिवाली मनाना बहुत याद आता है

‘फौजी की बेटी होने के नाते मुझे DSOI (डिफेंस सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट) अपने आर्मी फैमिली के साथ दिवाली मनाना बहुत याद आता है।’ एक्ट्रेस प्रणति राय प्रकाश कहती है।

जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे लोगों के मन में योजनाएँ बन रही है। एक्ट्रेस प्रणति राय प्रकाश इस साल दिवाली को मनाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

प्रणति जो एक गौरवशाली फौजी की बेटी है और आज जो कुछ भी है उसके लिए आभारी महसूस करती है, अपने पसंदीदा त्योहार दिवाली से जुड़ी बचपन की यादगार यादों को याद करते हुए कहती है, “दीवाली पर बहुत सारे पकवान बनाये जाते है, घर पर कई मीठे व्यंजन बनाए जाते थे। मेहमानों का स्वागत होता था। सुबह की शुरुआत इधर-उधर दौड़ने और पटाखों से खेलने के बाद घर पर लक्ष्मी जी की पूजा और फिर DSOI (डिफेंस सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट) दीवाली पार्टी के लिए फोजियो के मेस में जाकर लोगों से मिलने से होती थी।

एक गर्वित फौजी सेना की बेटी होने के नाते इसे अनेक फोजियो के परिवारों के साथ त्यौहार मनाना हमेशा सबसे अच्छा होता था। एक्ट्रेस को लगता है कि इस साल महामारी के बाद चीजें वैसी नहीं हैं जैसी पहले हुआ करती थीं, वह कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि लोग सभाओं के बारे में अधिक सावधान और अब सोच समझकर इखट्टा होंगे। यह वास्तव में बहुत अच्छा त्यौहार है।

एक्ट्रेस प्रणति राय प्रकाश, भोजन और प्यारा सा माहौल पसंद करती है जो दीपावली का त्योहार लाता है। प्रणति दीपावली का यह त्यौहार अपने परिवार के साथ मनाएंगी और प्रणति का यह माना है की निश्चय रूप से दिवाली का त्योहार है जो हमें बहुत सारी सकारात्मकता और खुशियां देता है। दीपावली पुरे साल का एक बहुत ही अच्छा समय होता है और यह समय हम हमेशा हमारे आने वाले समय को ढेर सारी खुशियाँ और रोशनी के साथ भर दे।

काम के मोर्चे पर, प्रणति राय प्रकाश ने हमें “फैमिली ऑफ ठाकुरगंज”, “लव आज कल”, “मनफोडगंज की बिन्नी” जैसी कुछ देखने लायक फिल्में और वेब सीरीज भी दी हैं। अभिनेत्री को हाल ही में आल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘कार्टेल’ में देखा गया, जिसमें उन्होंने एक प्रमुख भूमिका निभाई। प्रणति को अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स वेब फिल्म “पेंटहाउस” में भी लिया गया है जिसमें वह अर्जुन रामपाल के साथ नजर आएंगी।

 

Previous articleमेकअप के लिए परफेक्ट हैं ये लिपस्टिक शेड
Next articleअपने घर को सजाने के लिए आसान रंगोली पैटर्न
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.