Home #Trending दिल्ली की महिला पुलिस पिंक स्कूटी पर

दिल्ली की महिला पुलिस पिंक स्कूटी पर

DCP Sweta Chauhan at Pink Booth

देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में कमी लाने के लिए दिल्ली पुलिस ने की नई पहल। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्‍ट्रीट क्राइम को खत्म करने के लिए दिल्ली सेंट्रल ज‍िला पुलिस ने स्पेशल पिंक बीट्स का गठन किया है।

दिल्ली पुलिस ने पहली बार महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने और पुलिसकर्मियों को अधिक सक्रिय रूप से गश्त लगाने के लिए मध्य जिले के सबसे अधिक अपराधिक गतिविधि वाले क्षेत्रों में ‘गुलाबी बूथ’ की शुरुआत की है। इन बूथों की महिला पुलिस स्टाफ को स्कूटी और बाइक चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई है। यह पिंक दल बाजारों और गली-मोहल्लों में गश्त करेगा और इलाके में वेरिफिकेशन से लेकर कानूनी सलाह भी देगा।

दिल्ली की डीसीपी (सेंट्रल) श्वेता चौहान ने अपराध को नियंत्रित करने और सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए ईआरवी, क्यूआरटी, मोटरसाइकिल और पिंक स्कूटी सवार महिला पुलिस कर्मचारियों के दस्ते का शुभारंभ किया है। सेंट्रल ज‍िला पुल‍िस की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है, कि पहले पारंपरिक पुलिसिंग के लिए बीट्स में सिर्फ पुरुष कर्मचारियों को तैनात किया जाता था। लेकिन अब से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने हर प्रकार के अपराध को रोकने के लिए पारंपरिक पुलिसिंग के लिए सभी महिला कर्मचारियों को हर पुलिस स्टेशन के निर्धारित बीट्स / डिवीजनों में तैनात करके एक नई पहल शुरू की है।

डीसीपी श्वेता चौहान ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रशक्ति कार्यक्रम के तहत मह‍िला पुल‍िस कर्म‍ियों के “प्रशक्ति बीट स्टाफ” और “वीरा दस्ते” को गश्त के लिए तैनात किया जाएगा। वीरा दस्ता महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध को नियंत्रित करने का काम करेगा।

करोल बाग थाने में महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित एक गुलाबी बूथ बनाया गया है। यह बूथ महिलाओं की शिकायतों को पूरा करेगा और पुलिसकर्मी उनकी शिकायतों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करेंगे। बूथ एक व्यस्त बाजार में महिलाओं के लिए एक सुरक्षित शिकायत निवारण तंत्र प्रदान करने का एक प्रयास है। इसका उद्देश्य नागरिकों को अपराध के प्रति संवेदनशील बनाना और उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करना है। पुलिसकर्मी महिलाओं और लड़कियों को उनके खिलाफ हिंसा के मामलों की रिपोर्ट करने के लिए भी प्रेरित करेंगे।

 

Previous article100 में से 9 महिलाओं में होती है प्रेग्नेंसी के दौरान ‘जैस्टेशनल डायबिटीज’ की शिकायत
Next articleHumble To Be Chandigarhians is organising a Cookery Competition “KITCHEN CHAMPNION”
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.