Home #Trending पत्रलेखा की होने वाली है शादी, बचे हैं कुछ ही दिन

पत्रलेखा की होने वाली है शादी, बचे हैं कुछ ही दिन

Pic Credit: Instagram/ @rajkummar_rao

URL: Rajkummar rao getting married patralekha on 10 November 2021

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में सिर्फ 10 दिन ही बचे हुए हैं। शादी की जिन तारीखों पर चर्चा की जा रही है, उनमें नवंबर 10-11-12 शामिल हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा के फैंस उनकी शादी की खबर सुनकर बेहद खुश हैं सोशल मीडिया पर उन्हें शादी को लेकर बधाई मिल रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

पत्रलेखा और राजकुमार राव के रिलेशनशिप की बात करें तो उनकी जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉपलुर है। दोनों लगभग 10 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। राजकुमार और पत्रलेखा एक-दूसरे की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

हालांकि दोनों की सोच एक-दूसरे से काफी अलग है। एक इंटरव्यू में राजकुमार राव के बारे में बात करते हुए पत्रलेखा ने कहा था, ‘मैंने राजकुमार को पहली बार ऑन-स्क्रीन लव सेक्स और धोखा फिल्म में देखा था। मैंने सोचा था कि फिल्म में उन्होंने जिस अजीब आदमी की भूमिका निभाई थी, वह वास्तव में वैसे ही होंगे। हालांकि जब मैंने राजकुमार राव को रियल लाइफ में जाना तो वो फिल्म के केरेक्टर से बिल्कुल अलग थे। फिल्म के बाद जब मैंने उन्हें ऐड में देखा तभी सोच लिया था कि शादी करूंगी तो राजकुमार राव से।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार की फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ कुछ ही दिन पहले ओटीटी पर रिलीज़ हुई है जिसमें वो कृति सेनन के साथ नज़र आ रहे हैं।

Previous articleचेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए करे ये 4 फेस योग आसन
Next articleEsha Gaur says ‘Singing for me is worshiping and meditating’