Home #Trending Paris Fashion Week 2021 रैंप का हिस्सा बनी आशना श्रॉफ

Paris Fashion Week 2021 रैंप का हिस्सा बनी आशना श्रॉफ

Instagram

पेरिस फैशन वीक में एक से बढ़कर एक हसीनाएं अपने हुस्न का जलवा बिखरे रही हैं। इस बार के पेरिस फैशन वीक में भारतीय फैशन और ब्यूटी इन्फ्लुएंसर आशना श्रॉफ को भी रैंप वॉक करने का मौका मिला। आशना श्रॉफ भारत की पहली फैशन और ब्यूटी इन्फ्लुएंसर हैं जो पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनीं। पेरिस फैशन वीक में लाइट पिंक शेड की ड्रेस की रैंप वॉक करते हुए आशना श्रॉफ काफी खूबसूरत लग रही थीं।

ऑफ शोल्डर ड्रेस मिनी ड्रेस में आशना श्रॉफ की जितनी तारीफ की जाए उतना ही कम होगा। ड्रेस को लाइट रखते हुए आशना ने मेकअप हैवी किया था। बोल्ड ब्लैक आई मेकअप के साथ चेरी रेड टोन लिपस्टिक को देखकर यही कहा जा सकता है कि ये परफेक्ट है।

पेरिस फैशन वीक की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए आशना श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा, अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि यह सच है। पेरिस फैशन वीक में यहां loreal paris Le Défilé शो के लिए वॉक करके मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हैं। आशना श्रॉफ ने कहा कि इस फैशन शो का हिस्सा बनने से पहले वो काफी घबराई हुईं थीं, लेकिन रैंप पर वॉक करने के लिए काफी एक्साइटेड भी थी।

उन्होंने कहा कि 2019 में उन्होंने पेरिस फैशन वीक में एक दर्शक के तौर पर हिस्सा लिया था। तब मैं सोचती थी कि काश एक भारतीय क्रिएटर को भी इस रैंप पर वॉक करने का मौका मिलता। उस वक्त मुझको नहीं मालूम था कि ये शुरुआत मुझसे होगी। मैं आज अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही हूँ और इसके लिए लोरियल पेरिस परिवार को धन्यवाद। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि मैं वर्षों से इस ब्रांड के साथ काम कर रहा हूं, और मुझे वह सब कुछ पसंद है जो वे करते हैं और साथ खड़े रहते हैं। Le Défilé का उद्देश्य सड़क पर होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ खड़ा होना है, और हमने उनके वाक्यांश “क्योंकि आप इसके लायक हैं” के 50 साल पूरे होने का भी जश्न मनाया। उत्सव का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aashna Shroff (@aashnashroff)

मुंबई में रहने वाली आशना ने अपना करियर फैशन ब्लॉग से शुरू किया था।वो फेसबुक पर अपने ई-शॉप को प्रमोट करती थीं। स्ट्रगल करने के बाद आशना अब पूरी तरह से फैशन इंडस्ट्री से जुड़ चुकी हैं। वो लोगों को लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में अपडेट करती रहती हैं।

Previous articleक्यों समाज लड़कियों को रंग के आधार पर शादी से ठीक पहले अस्वीकार कर देता है?
Next articleWorld Animal Day : Lakmé to Use PETA-Approved Logo to Tout Its Commitment Against Animal Testing