Home #Trending साउथ की स्टार कीर्ति सुरेश का ब्लास्टिंग बर्थडे

साउथ की स्टार कीर्ति सुरेश का ब्लास्टिंग बर्थडे

साउथ की स्टार हीरोइन कीर्ति सुरेश ने प्रभावशाली सुंदरता और अच्छी एक्टिंग से फिल्म प्रेमियों के मन में एक खास जगह बना ली है। साउथ में स्टार हीरोइन के रूप में अवसरों की एक श्रृंखला के साथ वह चमक रहीं हैं। आजकल कीर्ति, महेश बाबू के साथ फिल्म सरकार वारी पाटा में मुख्य भूमिका में है। मैत्री मूवी मेकर्स, जीएमबी एंटरटेनमेंट और 14 रील्स प्लस के निर्मितायों ने कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर उनकी आने वाली फिल्म का एक नया लुक जारी किया।

कीर्ति सुरेश रविवार को 29 साल की हो गईं और इस अवसर को सोशल मीडिया पर उनके फैन्स ने खूब सराहा। सोशल मीडिया पर ‘HBD कीर्ति सुरेश’ जैसे कई हैशटैग और ट्रेंड हुए, उनके फैन्स ने तस्वीरें और वीडियो को बहुत शेयर किया। सेलिब्रेशन में फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियां भी शामिल हुईं।

बर्थडे गर्ल को उनके खास दिन पर कई सितारों ने शुभकामनाएं दीं। महेश बाबू, नानी जैसे तेलुगु फिल्म अभिनेताओं ने स्टार को ट्वीटर पर मैसेज भेजा। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने भी ट्वीट किया।

कीर्ति सुरेश को जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ ही उनकी आने वाली फिल्म सरकार वारी पाटा का एक विशेष पोस्टर लांच किया। इस पोस्टर में फेम स्टार कीर्ति एक डेनिम जैकेट पहने हुये मुस्कुराते और स्टाइलिश दिख रहे हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल स्पेन में चल रही है। महेश, कीर्ति और बाकी कलाकार इस शेड्यूल में हिस्सा ले रहे हैं।

कीर्ति सुरेश सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म अन्नात्थे में भी काम कर रही हैं। टीज़र की रिलीज़ से पता चला है कि यह फिल्म दीवाली तक रिलीज़ हो सकती है।

 

 

Previous articleYuvika Chaudhary and Prince Narula to be seen in upcoming project on the ullu app called Shabana
Next articleAdah Sharma’s unique roles with a Dog