
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) एक बार फिर फिल्म के सेट पर घायल हो गईं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस आने वाली फिल्म ‘जनहित में जारी’ (Janhit Mein Jaari) के होली सॉन्ग सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थीं, इसी दौरान उनके पैर में चोट आ गई। पैर में चोट आने के बाद डॉक्टरों ने नुसरत को 3 से 4 दिन तक आराम करने की सलाह दी है।
View this post on Instagram
फिल्म के सेट पर नुसरत के घायल होने के बाद शूटिंग को रोक दिया गया है। प्रोडक्शन यूनिट के एक सूत्र ने कहा, ‘हमने इस विशाल सेटअप पर होली सॉन्ग की शूटिंग शुरू कर दी थी, लेकिन इस दौरान नुसरत के पैर में मोच आ गई। शुरू में लगा कि वो एक छोटा सा ब्रेक लेकर दोबारा काम शुरू कर सकती हैं, लेकिन एक्स-रे के बाद, डॉक्टर ने नुसरत को आराम करने की सलाह दी है।’
View this post on Instagram
नुसरत के घायल होने के बाद निर्माता और निर्देशक ने ब्रेक लेने का फैसला किया है। ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक्ट्रेस शूटिंग करते वक्त सेट पर बेहोश हो गई थीं। ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण एक्ट्रेस फिल्म के सेट पर ही बेहोश (Nushrratt Bharuccha Health) हो गई थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब डॉक्टर्स ने उन्हें 15 दिन का बेड रेस्ट लेने की सलाह दी थी।
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो नुसरत भरूचा फिलहाल अपकमिंग फिल्म ‘जनहित में जारी’ की शूटिंग में बिजी हैं। नुसरत पिछली बार राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘छलांग’ में नजर आईं थीं।










