Home #Trending अब महिलाएं भी दे सकेंगी NDA एग्जाम

अब महिलाएं भी दे सकेंगी NDA एग्जाम

नेशनल डिफेंस एकेडमी को ज्वाइन करने का सपना रखने वाली लड़कियों के लिए गुड न्यूज है। सुप्रीम कोर्ट ने लड़कियों को 5 सितंबर को होने वाले एनडीए के एंट्रेंस एग्जाम में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी है। एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि आर्मी में महिलाओं के साथ भेदभाव करने वाली मानसिकता के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हालांकि इस दौरान कोर्ट ने कहा कि एग्जाम के बाद एडमिशन पर फैसला बाद में होगा।

बता दें कि भारत में एनडीए ही एक ऐसी अकादमी है जिसमें केवल लड़के ही शामिल हो सकते हैं। इस पर कुछ वक्त पहले लड़कियों ने सवाल उठाए थे और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हस्तक्षेप की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि योग्य महिलाओं को भी एनडीए में एडमिशन का मौका मिलना चाहिए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने 10 मार्च को केंद्र सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। इस पर केंद्र ने कहा था कि एनडीए में बेशक महिलाओं को एडमिशन न मिलता हो, लेकिन इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) के जरिए वो भारतीय सेना का हिस्सा बन सकती हैं।

लेकिन जस्टिस संजय किशन कौल और ऋषिकेश रॉय की बेंच इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुई। बेंच ने कहा कि अब इसे बदला जाना चाहिए और लड़कियों के हक में अपना फैसला सुनाया।

Previous articleRare Pics : कभी फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट का हब था अफगानिस्तान
Next articleग्रीन टी फेशियल – राखी पर दिखेगा खिलाखिला चेहरा