
अपने डांस के टैलेंट पर बॉलीवुड में अपनी ख़ास पहचान बना चुकी नोरा फतेही आये दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। औ साकी साकी और दिलबर दिलबर डांस नंबर ने नोरा को रोतों रात डांसिंग क़्वीन बना दिया।
View this post on Instagram
बॉलीवुड में एक वक्त था जब डांसिंग का नाम आते ही हैलेन और माधुरी दीक्षित का नाम लोगों की जुबान आ जाता था। हैलेन और माधुरी के बाद अब बॉलीवुड में नोरा फतेही नंबर वन डांसर हैं। नोरा फतेही का असली नाम नूरा फथी है। हालांकि बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल दिया। नोरा का जन्म 6 फरवरी 1992 को टोरंटो, ओंटारियो, कनाडा में हुआ था। उन्होंने अपना बचपन कनाडा में बिताया और टोरंटो के वेस्टव्यू सेंटेनियल सेकेंडरी स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की। बाद में, वह अपनी ग्रेजुएशन स्तर की पढ़ाई के लिए यॉर्क विश्वविद्यालय, टोरंटो में शामिल हो गई लेकिन कुछ कारणों के कारण, वह अपना ग्रेजुएशन पूरा नहीं कर सकी। पढ़ाई बीच में छोड़ने के बाद नोरा ने इंटरनेट पर वीडियो देखकर बेली डांस सीखना शुरू कर दिया। बाद में, उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू किया और एक मॉडल और प्रतिभा एजेंसी ‘ऑरेंज मॉडल मैनेजमेंट के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।
View this post on Instagram
नोरा फतेही के बॉलीवुड के सफर की बात करें तो उन्होंने अब तक बॉलीवुड में कई आइटम सॉन्ग किए हैं, जिनमें साकी साकी, दिलबर, कमरिया शामिल है। नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म रोर- टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन्स से की थी। उसके बाद वह तेलुगु फिल्म टेम्पर में नजर आई। इसके बाद वह तेलुगु फिल्म किक 2 और बाहुबली में भी नजर आ चुकी हैं। रोर- टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन्स के बाद वह हिंदी फिल्म मिस्टर एक्स में एक छोटे सी भूमिका निभाते हुए नजर आई थी।
View this post on Instagram
इतना ही नही इन्हें मलयालम फिल्मो में भी अच्छी पहचान मिली इनकी फिल्म डबल बैरल और कायमकुलम कोचुननि से। इसके अलावा भारतीय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 9 में भी हिस्सा लिया था। नोरा के बारे में सबसे खास बात ये है कि वो माधुरी दीक्षित को अपनी इंस्पिरेशन मानती हैं। एक रियलिटी शो के दौरान नोरा फतेही ने कहा था कि उन्होंने बॉलीवुड के सफर की शुरुआत माधुरी दीक्षित को देखकर की थी।
View this post on Instagram
नोरा अपने डांस मूव्स के अलावा अपने बोल्ड स्टाइल और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। नोरा अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फिटनेस ट्रेनिंग की फोटोज और वीडियोज को शेयर करती हैं।
View this post on Instagram










