
निया शर्मा ने अपने नए घर ‘निया निवास’ में गृह प्रवेश समारोह की तस्वीरें इंस्टाग्राम में साझा करते हुए नए घर की झलक दी हैं।
निया शर्मा ने सोमवार को अपने नए घर में गृह प्रवेश समारोह का आयोजन किया। निया ने तस्वीरें और वीडियो साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया, जिसमें वह सफेद लहंगा पहने हुए पूजा करते नजर आ रहीं हैं। उन्होंने प्रशंसकों को अपने नए बने अपार्टमेंट की एक झलक भी दी।
निया द्वारा साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में जो सबसे अलग था, वह है घर की चमकदार सफेदी। इसमें फर्श से छत तक की खिड़कियां, एक बड़ा दर्पण जो एक दीवार के साथ और आधुनिक झूमर जो आईने में दोगुना दिखाई दे रहा, सबकुछ सफ़ेद रंग में है। अपार्टमेंट से मुंबई के जगमगाते वीव्स (views) का नज़ारा देखते ही बनता है।
https://www.instagram.com/p/CTmZkyUogxw/
निया को पहला बड़ा ब्रेक टेलीविज़न शो ‘एक हज़ारों में मेरी बहना है’ में मिला था, जिसमें उन्होंने मानवी चौधरी के समानांतर लीड भूमिका निभाई। यह 2013 में ऑफ एयर हो गया था। इसके बाद उन्हें 2014 में जमाई राजा में कास्ट किया गया था। हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो दो घूंट रिलीज़ हुआ था।










