Home #Trending कपिल शर्मा शो पर नीतू और रिद्धिमा ने की सबकी बोलती बंद

कपिल शर्मा शो पर नीतू और रिद्धिमा ने की सबकी बोलती बंद

and masti in

कॉमेडी शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर की जोड़ी ने सबकी बोलती बंद कर दी। पहली बार किसी शो में एक साथ दिखी मां-बेटी की इस जोड़ी ने खूब ठहाके लगाए और मस्ती की। ऋषि कपूर, नीतू कपूर और रणबीर कपूर तो कई बार कपिल के शो के मेहमान बन चुके है. लेकिन पहली बार इस परिवार की सदस्य रिद्धिमा कपूर अपनी मौजूदगी से शो में चार चांद लगाए। वहीं रिद्धिमा भी पापा ऋषि कपूर की तरह ही खूब हाजिरजवाब हैं क्योंकि उन्होंने शो में कर दी कपिल शर्मा की बोलती बंद।

जी हां… हरे रंग की ड्रेस में नजर आईं रिद्धिमा को जब कपिल ने हरी मिर्ची कह दिया तो देखिए क्या जवाब देकर रिद्धिमा ने कपिल की बोलती बंद कर दी और शो में गूंज पड़े हंसी के जोरदार ठहाके।

शो में नीतू कपूर ने कपूर फैमिली पोल खोली और उन्हें फेक एरोगेंस का शिकार कह डाला। इतना ही नहीं नीतू कपूर ने कहा कि कपूर फैमिली ऊपर से रुआब दिखाती हैं अंदर से लल्लू हैं। नीतू की ये बातें सुनकर कपिल और वहां पर मौजूद सभी फैन्स काफी हंसे।

नीतू और रिद्धिमा के साथ मस्ती करने के बाद कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में कपिल की मॉम और नीतू कपूर नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए कपिल ने कैप्शन में लिखा, मेरी मॉम विद रणवीर कपूर की मॉम। ये फोटो नीतू के फैन्स को काफी पसंद आ रही है।

Previous articleकास पठार – सितंबर से पर्यटन के लिए खुला
Next articleमैटेलिक इंद्रधनुषी गाउन में मलाइका अरोड़ा का ड्रामेटिक लुक