बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) अचानक ही सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) के घर पहुंचीं। इस दौरान मुमताज के साथ उनकी बहन भी मौजूद थीं। मुमताज और उनकी बहन के घर पहुंचते ही धमेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुमताज और धर्मेंद्र की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में मुमताज और धर्मेंद्र एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। मुमताज और धमेंद्र की इन तस्वीरों को देखक फैन्स काफी खुश हैं और उनकी फोटोज पर कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।
कुछ यूजर्स ने तो मुमताज और धमेंद्र से पूछ लिया है कि क्या वो दोनों दोबारा पर्दे पर एंट्री करने वाले हैं? बता दें कि धर्मेंद्र ने मुमताज के साथ कई फिल्मों में काम किया है। 60 और 70 के दशक में धमेंद्र और मुमताज की जोड़ी हिट जोड़ियों में से एक थी। धमेंद्र और मुमताज ने ‘लोफर’ और ‘झील के उस पार’ में सिल्वर स्क्रीन को शेयर किया और उनकी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
View this post on Instagram
मुमताज़ ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू की थी। उन्हें पहला ब्रेक फिल्म ‘गहरा दाग’ से मिला, जिसमें उन्होंने हीरो की बहन का रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘खिलौना’ के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट ऐक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला।
View this post on Instagram
इसके बाद मुमताज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और इंडस्ट्री को कई सारे हिट्स दिए। अपनी एक्टिंग के लिए मुमताज ने कई अवॉर्ड्स को भी अपने नाम किया। 1974 में बिजनसमैन मयूर माधवानी से शादी करने के बावजूद मुमताज ने अपने फिल्मी करियर को जारी रखा।
View this post on Instagram
ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये वो दौर था जब एक्ट्रेस शादी और बेबी के बाद अपने करियर को अलविदा कह देती थीं, लेकिन मुमताज ने ऐसा नहीं किया। हालांकि 1990 में फिल्म इंडस्ट्री को मुमताज ने अलविदा कहा और फिर स्क्रीन पर दोबारा नजर नहीं आईं। वहीं धर्मेंद्र इस वक्त करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग कर रहे हैं।










