Home #Trending झूलन गोस्वामी की आखिरी गेंद ‘नो बॉल’ पर बोलीं मिताली राज

झूलन गोस्वामी की आखिरी गेंद ‘नो बॉल’ पर बोलीं मिताली राज

Photo: Twitter/ICC

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में मिली करीबी हार के बाद भारतीय कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने कहा कि अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) से आखिरी गेंद ‘नो बॉल’ डालने की उम्मीद नहीं की थी। दूसरे वनडे में पांच विकेट से मिली हार के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज भी गंवा दी है।

शुक्रवार को खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया को आखिरी गेंद पर तीन रनों की जरूरत थी लेकिन ज्यादा ओस के कारण गोस्वामी के लिए गेंद को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। उन्होंने कमर के ऊपर फुलटॉस गेंद फेंकी और निकोल कैरी के बल्ले से छूकर सीधे भारतीय फील्डर के हाथ में चली गई जिससे भारतीय खेमे ने जश्न मनाना शुरू कर दिया लेकिन टीवी अंपायर ने इसे ‘नो बॉल’ करार दे दिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर दो रन बनाकर मैच के साथ सीरीज भी जीत ली।

espncricinfo.com/©Getty Images

मिताली राज ने कहा, ‘‘मेरे लिए अंतिम गेंद काफी ‘नर्वस’ करने वाली थी क्योंकि करो या मरो की स्थिति में कुछ भी हो सकता था। हमने ‘नो बॉल’ की उम्मीद नहीं की थी लेकिन यह खेल का हिस्सा है और हम सभी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। आज हमने जैसा प्रदर्शन किया, वैसा आगे करना भी जारी रखेंगे।’’

हार के बावजूद मिताली ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “दोनों टीमों के लिए ये क्रिकेट का शानदार मैच था। मैच के दौरान करीब 550 रन बनाए गए, ये शानदार क्रिकेट प्रदर्शन रहा। हम फिर भी अगला मैच जीतना चाहते हैं। बल्लेबाजों ने शानदार काम किया, स्मृति और रिचा ने अच्छी बल्लेबाजी की।”

आस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग ने कहा, “हम जितने भी मैचों का हिस्सा रहे हैं, उसमें से यह निश्चित रूप से काफी रोमांचक मैच रहा। हम तीसरे मैच में भी अच्छे मुकाबले की उम्मीद करते हैं।”

Previous articleसलामी बल्लेबाजी स्मृति मंधाना की शानदार पारी
Next articleहैप्पी बर्थडे दिव्या दत्ता: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और बॉलीवुड की बहुत ही होनहार अभिनेत्री
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.