
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद नोबेल पुस्कार विजेता मलाला युसुफजई ने एक ट्वीट किया है। मलाला युसुफजई ने अपने ट्वीट में अफगानिस्तान के हालातों और वहां पर रहने वाले लोगों की स्थिति पर चिंता जाहिर की है।
मलाला ने ट्वीट किया, “हम सब को ये देखकर बहुत झटका लगा है कि अफगानिस्तान पर ताबिलान का कब्जा हो गया है। मुझे वहां की महिलाओं, अल्पसंख्यकों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की बेहद चिंता है। वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय शक्तियों को तत्काल युद्धविराम का आह्वान करना चाहिए, तत्काल मानवीय सहायता पहुंचाई जानी चाहिए, शरणार्थियों और नागरिकों की रक्षा की जानी चाहिए।”
We watch in complete shock as Taliban takes control of Afghanistan. I am deeply worried about women, minorities and human rights advocates. Global, regional and local powers must call for an immediate ceasefire, provide urgent humanitarian aid and protect refugees and civilians.
— Malala (@Malala) August 15, 2021
मलाला यूसुफजई ने कहा कि अफगानिस्तान के हालातों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को बहुत कुछ करना होगा और उन्हें वहां पर रहने वाले लोगों की रक्षा के लिए कोई ठोस और साहसिक कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं विश्व के कई नेताओं से जुड़ने की कोशिश कर रही हूं, ताकि अफगान के हालातों को काबू में किया जा सके।










